मेदांता लखनऊ में ऑक्सीजन सपोर्ट पर आजम खां, अब्दुल्ला की हालत स्थिर

लखनऊ। लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व रामपुर के सांसद आजम खां अभी भी आइसीयू में भर्ती हैं। चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। बता दें कि उन्हें सोमवार को आइसीयू में शिफ्ट किया गया था। वहीं उनके बेटे अब्दुल्ला की स्थिति अभी स्थिर बनी हुई है। मेदांता के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर की टीम उनकी देखरेख कर रही है।

लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल की तरफ से मंगलवार शाम को मेडिकल बुलेटिन जारी किया गया। जिसमें बताया गया कि 72 वर्षीय आजम खां अभी आइसीयू वार्ड में भर्ती हैं जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं अब्दुल्ला खान की स्तिथि स्थिर व संतोषजनक है ,उन्हें भी डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। बता दें कि रविवार शाम नौ बजे 72 वर्षीय समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खां और उनके बेटे मोहम्मद अब्दुल्ला को कोरोना पॉजिटिव होने के चलते मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। सोमवार को सांसद आजम खां को ऑक्सीजन लेने में ज्यादा दिक्कत हो रही थी, उन्हें 10 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है। इसको देखते हुए क्रिटिकल केयर टीम ने सांसद आजम खां को आइसीयू में शिफ्ट कर दिया।सीतापुर जिला कारागार में बंद सांसद आजम खां की तबीयत रविवार दोपहर को फिर बिगड़ गई थी। आजम खां कोरोना वायरस से संक्रमित हैंपिता के साथ जेल में निरुद्ध बेटा अब्दुल्ला आजम भी कोरोना संक्रमित हैं। डॉक्टरों की टीम ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया और तत्काल अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी थी। इस पर आजम खां को उनके बेटे अब्दुल्ला के साथ लखनऊ मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक, अधिकारी आजम खां को लखनऊ संजय गांधी पीजीआइ में भर्ती कराने को कह रहे थे, पर आजम खां ने जेल से बाहर अस्पताल में भर्ती होने को मना कर दिया। इस पर पिता-पुत्र को मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया।

सम्बंधित खबरे

खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!