उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में दबिश के लिए आई महाराष्ट्र पुलिस पर हमला

गाजियाबाद।

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में दबिश के लिए महाराष्ट्र पुलिस पर हमले का मामला सामने आया है। वहीं, जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस ने हमले के सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र के दीनदयाल पुरी में एक महिला की तलाश में आई महाराष्ट्र पुलिस पर सोमवार रात लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान लोगों ने पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त कर दी। लोग यही पर नहीं रुके उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ भी मारपीट की। इस मामले में महाराष्ट्र में पुणे जिले के थाना फरासखाना के प्रभारी अभिजीत पाटिल ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना प्रभारी नंदग्राम प्रभारी नीरज सिंह ने बताया कि महाराष्ट्र के पुणे में एक व्यक्ति की हत्या हो गई थी। इस हत्या में एक महिला का नाम प्रकाश में आया था। उसकी लोकेशन नंदग्राम की आ रही थी। सोमवार काे फरासखाना थाने के प्रभारी अभिजीत पाटिल चार पुलिसकर्मियों मोकांशी, अमोल सरडे, मोहन दलवी, मयूर भोकले के साथ दीनदयाल पुरी में दबिश देने के लिए आए थे। इस दौरान महिला नहीं मिली लेकिन अंकित नामक युवक मिला। अंकित की महिला से फोन पर काफी बात होती थी। पुलिस अंकित के घर पहुंची और पूछताछ शुरू की। इस दौरान अंकित के स्वजनों व पड़ोसियों ने पुलिस की टीम पर हमला कर दिया। आरोपितों ने लाठी, डंडों व सरियों से पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ की और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की।

इस घटना में पुलिसकर्मियों को चोट भी आई। आरोपितों ने पुलिस के आइकार्ड समेत अन्य दस्तावेज छीन लिए। इस माममे में अभिजीत पाटिल ने आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने सभी आरोपितों अंकित निवासी आश्रम रोड, उसके पिता राजकुमार, भाई प्रमोद, पड़ोसी शंकर, विजय व सिब्बु को गिरफ्तार कर लिया।

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!