अनेक बीमारियों से बचाते हैं आम के पत्ते

अभी तक आपने आम के पत्तों को धार्मिक अनुष्ठानों में इस्तेमाल करते हुए बहुतायत में तो देखा होगा, लेकिन शायद आपको यह नहीं मालूम होगा कि यही पत्ते अनेक बीमारियों से हमें निजात दिला सकते हैं। दरअसल आम के पत्ते अनेक पोषक तत्वों से परिपूर्ण होते हैं। 
वैसे भी आम को तो फलों का राजा ही कहा गया है। गर्मियों के मौसम में आने वाली आम की बहार से संपूर्ण समाज सराबोर होता है, ऐसे में यहां आपको बताते चलें कि उसी आम के पत्ते भी आपके लिए कम फायदेमंद नहीं होते हैं। आयुर्वेदिक औषधीय में इसका विशेष महत्व है और बताया जाता है कि इसमें मोतियाबिंद, तनाव कम करने, मोटापा घटाने और कैंसर जैसे घातक रोगों से छुटकारा दिलाने की भी ताकत होती है । आम के फल के साथ ही साथ इसके पत्ते का इस्तेमाल भी फायदेमंद हैं। आम के पत्ते में काफी मात्रा में मैगीफेरिन, गैलिन एसिड तथा पॉलीफिनॉल्स जैसे तत्व होते हैं। इस कारण शुगर, अस्थमा और अनेक प्रकार के रोगों में आम के पत्ते का प्रयोग काफी लाभदायक होता है। इसके अतिरिक्त श्वांस संबंधी समस्या में भी आम के पत्ते काफी लाभकारी होते हैं। अस्थमा होने पर आम की पत्तियों का काढ़ा बनाकर पिलाया जाए तो काफी लाभ मिलता है। चूंकि आम के पत्ते में एंटी डाइबिटीक गुण होता है अत: यह शुगर को कंट्रोल करने में भी लाभदायक हो सकता है। इसके लिए जरुरी है कि आम के पत्तों को सुखाया जाए और उसका पाउडर बनाकर नियमित सेवन करें इससे शुगर कंट्रोल रहने में मदद मिलेगी। इसके अतिरिक्त ब्लडप्रेशर में भी आम के पत्तों को पानी में उबालकर उस पाने से स्नान करना चाहिए। इससे ब्लड प्रेशर से छुटकारा भी मिलता है। आम के पत्ते पथरी से निजाद दिलाने में  भी काफी लाभदायक होते हैं। इन पत्तों का पाउडर बनाकर रोजाना सेवन करने से जल्द ही पथरी निकल जाती है। आम की ताजा नर्म पत्तियां रोज सुबह खाली पेट खाने से ट्यूमर भी खत्म हो जाता है।  इस प्रकार आम के पत्ते अनेक प्रकार से औषधीय इस्तेमाल में लिए जा सकते हैं। 

सम्बंधित खबरे

महाराष्ट्र में सामने आए कोरोना के 66 नए मामले, देश में कितने हैं एक्टिव केस?

देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कई राज्यों में रोजाना कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान में भी…

भारत में फिर बढ़े कोरोना के केस, केरल से लेकर दिल्ली तक मिले इतने नए मरीज

देश में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पहले मुंबई कोरोना का हॉटस्पॉट था लेकिन बीते दिनों की तुलना में केरल भारत का हॉटस्पॉट बन गया…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!