विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन दोबारा शुरू करेगा Covid 19 की दवा का ट्रायल

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) कोरोना के खिलाफ तीन दवाओं का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फिर से क्लीनिकल ट्रायल शुरू करने के लिए तैयार है। इन दवाओं से कोरोना के चलते अस्पताल में भर्ती मरीजों की जान बचाई जा सकती है। सालिडरिटी नाम से क्लीनिकल ट्रायल का एलान सबसे पहले डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अधनोम घेब्रेयसस ने इसी साल 18 मार्च को किया था। नवीनतम परीक्षण में सूजन को कम करने वाली तीन दवाओं का परीक्षण किया जाएगा। इन दवाओं में इनफ्लिक्सिमैब, इमाटिनिब और आर्टिसुनेट शामिल हैं। नार्वे के इंस्टीट्यूट आफ पब्लिक हेल्थ के अधिकारी जान आर्ने रोट्टिनजन के हवाले से कहा गया है कि परीक्षण के लिए तीनों दवाओं का चयन सावधानी पूर्वक किया गया है। इसका चयन इस आधार पर किया गया है कि छोटे स्तर पर क्लिनिकल ट्रायल के दौरान इसने कैसा असर दिखाया था और यह व्यापक रूप से उपलब्ध है या नहीं। रोट्टिनजन सालिडरिटी ट्रायल की अंतरराष्ट्रीय संचालन समिति के भी अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि आपको कम से कम आशाजनक संकेतों की आवश्यकता है कि उनमें से कुछ काम करेंगे। और हमें उन दवाओं का अध्ययन करना होगा जिन्हें हम देशों के एक व्यापक समूह में वितरित कर सकते हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!