पश्चिमी विक्षोभ का असर, इऩ राज्यों में बारिश की चेतावनी

नई दिल्ली ।

मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रहा है। इसका कारण जम्मू-कश्मीर के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (Western Disturbance) बना हुआ है। जबकि पश्चिम राजस्थान के ऊपर चक्रवाती हवाओं का असर है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में पिछले 2-3 दिनों हुई हल्की से मध्यम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में पिछले 2 दिनों में हुई हल्की बारिश और धूल भरी आंधी से उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। इन राज्यों के न्यूनतम तापमान में औसतन 4 से 5 डिग्री तक गिरावट देखी गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली का मौसम साफ रहेगा। वहीं 10 मई को हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलगे दिन गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। 13 मई को भी राजधानी में बादल बरसेंगे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बात करें तो 10 मई के बाद तीन-चार दिन बारिश के आसार हैं। इस दौरान तापमान में गिरावट दर्ज होगी।

इन राज्यों में बारिश की संभावना

वहीं स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। झारखंड, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों तथा ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पश्चिमी हिमालय, बिहार के कुछ हिस्सों, पूर्वी मध्य प्रदेश, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, आंतरिक कर्नाटक और मध्य महाराष्ट्र में हल्की बारिश के साथ एक दो स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है। पंजाब और राजस्थान में एक-दो स्थानों पर धूल भरी आंधी के साथ छुटपुट बारिश हो सकती है।

मप्र में बारिश के आसार

मध्य प्रदेश में भी अगले कुछ दिन बारिश की उम्मीद है। आईएमडी के मुताबिक, 10 मई तक राजधानी भोपाल और आसपास के इलाकों में बादल बरस सकते हैं। हालांकि तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। इंदौर और आस-पास के जिलों में 09 और 10 मई को बारिश होने की उम्मीद है। इसके बाद आसमान साफ रहेगा। जबलपुर क्षेत्र में भी कमोबेश यहीं स्थिति रहेगी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!