सुप्रीम कोर्ट में अफसोस जताने के बाद राहुल ने फिर भीड़ से लगवाया नारा, ‘चौकीदार चोर है’

राहुल गांधी ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में दायर हलफनामे में ‘चौकीदार चोर है’ नारे पर सफाई देते हुए कहा कि ऐसा चुनावी जोश में कहा दिया, फिर नहीं कहेंगे। लेकिन सोमवार को ही अमेठी रैली में राहुल ने यही नारा भीड़ से लगवाया।
  • अमेठी में राहुल बोले, एक नया नारा है, इसके बाद भीड़ से ‘चौकीदार चोर है’ के नारे लगवाए
  • राहुल ने मोदी पर अमेठी में चलाई जा रही योजनाओं को बंद करवाने का आरोप भी लगाया
  • सोमवार सुबह राहुल ने सुप्रीम कोर्ट में ‘चौकीदार चोर है’ वाले नारे पर अफसोस जताया था

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल खरीद मामले में सुप्रीम कोर्ट का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए दिए अपने ‘चौकीदार चोर है’ बयान पर सोमवार को खेद जताया। सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे में राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने चुनावी जोश में ऐसा कह दिया था। लेकिन इसके कुछ ही देर बाद राहुल ने अमेठी के तिलोई में आयोजित रैली में फिर से ‘चौकीदार चोर है’ के नारे भी लगवा दिए।
अपने भाषण में राहुल ने अमेठी की जनता से कहा, ‘पिछले पांच साल में चौकीदार ने आपसे चुराया है। उन्‍होंने फूड पार्क छीना, अस्‍पताल छीना, स्‍कूल छीना जो आपका था, तिलोई का था। मेरी सरकार आई तो आपको दोगुना वापस दूंगा।’
‘मोदी से डरती है मीडिया
राहुल ने आगे कहा, ‘ये देखिए प्रेसवाले हंस रहे हैं। हंसी आ रही है इनको। मैं आपको बताता हूं इन्हें हंसी क्‍यों आ रही है। हंसी इसलिए आ रही है क्‍योंकि इन्‍होंने अपने मन की बात कह दी तो इनको दो डंडे पड़ेंगे। नरेंद्र मोदी जी मारेंगे। मगर इनको दिन भर नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कैमरे से लेनी पड़ती है। इसलिए इनको हंसी आ रही है।’ मीडिया से राहुल ने कहा, ‘ घबराइए मत 2019 के बाद आपको जो लिखना हो लिख लेना। हमारे खिलाफ भी लिख लेना हमें फर्क नहीं पड़ता। हम सचाई की लड़ाई लड़ने वाले हैं।’

न्‍याय से आएगा रोजगार’
राहुल गांधी ने मोदी की आलोचना करते हुए कहा, ‘न्‍याय के जरिए हम पांच करोड़ परिवारों को लाखों करोड़ देंगे। मोदी ने पंद्रह लोगों को लाखों करोड़ रुपये दिए। नरेंद्र मोदी ने जीएसटी, नोटबंदी लागू किया। आपकी जेब से पैसा निकला। वह उन चोरों के हाथ लग गया, विदेश चला गया। आपकी जेब से पैसा गया तो आपने माल खरीदना बंद किया, फैक्ट्रियों ने माल बनाना बंद किया, मालिकों ने लोगों को निकाल दिया। इस समय 45 साल में सबसे ज्‍यादा बेरोजगारी है।’

राहुल का कहना था कि न्यूनतम आय योजना (न्‍याय) के जरिए हर महीने 6 हजार रुपये आने से लोग सामना खरीदना शुरू करेंगे जिससे उद्योग धंधे चलने लगेंगे और रोजगार बढ़ेगा।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!