इंदौर में मिले 1792 कोरोना पाजिटिव, 8 मरीजों की मौत

इंदौर ।

इंदौर में बुधवार को कोरोना 10341 संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांचे गए जिसमें से 1792 मरीज पाजिटिव आए। बुधवार देर रात जारी बुलेटिन के मुताबिक अब तक 1226797 सैंपलों की जांच की जा चुकी हैं इनमें से 121694 मरीज पाजिटिव पाए गए। बुधवार को 2697 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए। अब तक स्वस्थ होकर घर जाने वालों की संख्या 108493 हो चुकी है। फिलहाल12017 कोरोना पाजिटिव मरीजों का इलाज चल रहा है। बुधवार को संक्रमण से 8 व्यक्तियों की मौत हुई। अभी तक कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 1184 हो चुकी है। जबकि मंगलवार तक 1176 लोग की मौत हो चुकी थी।

हालैंड से शहर आए 45 आक्सीजन कंसेंट्रेटर

कोरोना संक्रमितों को सबसे ज्यादा जरूरत आक्सीजन की है। इसके लिए जरूरी है आक्सीजन कंसेंट्रेटर, जो बमुश्कित मिल पा रहे हैं। इसकी कमी दूर करने की कोशिश शहर के श्री गोविंदराम सेकसरिया इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी एंड साइंस (एसजीएसआइटीएस) और भारतीय प्रबंध संस्थान (आइआइएम) बेंगलुरु से उत्तीर्ण शहर के अभिषेक संघवी ने की है। इसमें इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट आफ इंडिया (आइसीएआइ) इंदौर का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। अभिषेक 10 साल न्यूयार्क में रह चुके हैं और इंदौर में कंपनी संचालित करने के साथ स्टार्टअप को मदद कर रहे हैं। उन्होंने बताया महामारी के दौर में जब पिता के लिए आक्सीजन कंसेंट्रेटर नहीं मिल पाया तो पता लगा इसकी कितनी जरूरत है।

इसे शहरवासियों के लिए खरीदने के लिए दुनियाभर के देशों में बात की। कई मित्रों और 20 ये ज्यादा सप्लायर से बात करने पर हालैंड के मित्र प्रकाश अय्यर ने वहां के एक सप्लायर से 45 कंसेंट्रेटर खरीदकर मुंबई के रास्ते इंदौर भेजे। आइसीएआइ इंदौर शाखा के चेयरमैन सीए कीर्ति जोशी ने कहा शहर के लिए कंसेंट्रेटर की बहुत जरूरत थी। मशीनों को तीन एनजीओ को दिया गया है। इसमें संवेदना संस्था के सीए प्रमोद गर्ग और सीए विवेक खंडेलवाल का भी योगदान रहा है। मशीनों का उपयोग जरूरतमंदों के लिए किया जाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!