जबलपुुर में अब एक क्लिक पर मिलेगी आक्सीजन युक्त बिस्तरों की जानकारी

जबलपुर।

कोरोना महामारी के दौर में ऑक्सीजन की मारामारी को देखते हुए देर से ही सही पर दुरुस्त आए जिला और स्थानीय प्रशासन वेबसाइट तैयार की है। जिसमें सिर्फ एक क्लिक करते ही जिलों के अस्पतालों में आक्सीजन युक्त बिस्तरों की जानकारी मिल जाएगी। यह वेबसाइट स्मार्ट सिटी के स्टार्टअप एक्सपर्ट द्वारा की गई है।

अस्पतालों के चक्कर काटने से मिलेगी राहत: स्थानीय प्रशासन के इस राहतकारी कदम से कोरोना पीडि़त के स्वजनों को आक्सीजन युक्त बिस्तर की जानकारी लेने के लिए अब कोविड अस्पतालों के चक्कर काटने से निजात मिल जाएगी। किस अस्पताल में कितने बेड खाली है। इसकी जानकारी आमतौर पर कंट्रोल एवं कंमाड सेंटर से प्राप्त होती है। अब यह जानकारी https://jbp.covidstatistics.in/ पर क्लिक करने से मिल जाएगी।

आक्सीजन और आइसीयू की अलग-अलग जानकारी: कलेक्टर कर्मवीर शर्मा और निगमायुक्त संदीप जी आर के निर्देश पर स्मार्ट सिटी जबलपुर के स्टार्टअप द्वारा बनाई गई वेबसाइट में आक्सीजन एवं आइसीयू बेड की पृथक- पृथक जानकारी दर्ज रहेगी। जिस पर क्लिक करते आपकी आंखों के सामने होगी।

अस्पतालों के नंबर सीधे होंगे डायल: अस्पतालों के फोन नंबर भी है जिन पर क्लिक करने पर नंबर सीधे डायल हो जाते है इस प्रकार सभी बेडस की जानकारी कंट्रोल रूम के आलावा मोबाईल से सीधे भी प्राप्त की जा सकती है।

अब तक 15 हजार ने देखा: स्मार्ट सिटी की मुख्य कार्यापालन अधिकारी निधि सिंह राजपूत ने बताया गया कि अब तक लगभग 15000 लोगों ने इसको देखा है। यह अन्य जिलों के नागरिकों हेतु भी उपयोगी है। जिनके मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो रहे है उनके परिवारजन या परिचित इस वेबसाइट में पंजीयन कर जानकारी स्वंय अपडेट करे। जिससे बाकि मरीजों को भी इसका लाभ मिल सके। स्टार्टअप टीम में अनुराग सोनी, अमन, संजीव, मीरा,सौरभ, आदि का योगदान रहा।

ऐसे काम करेगी वेबसाइट:

  • वेबसाइट का अपडेशन समय-समय पर कोविड कंमाड कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के तहत किया जा रहा है।
  • शहर के स्वयं सेवियों द्वारा भी जानकारी अपडेट की जा सकेगी। यदि किसी व्यक्ति के परिवार का सदस्य या अन्य परिचित आइसीयू या आक्सीजन बिस्तर से डिस्चार्ज होता है तो वेबसाइट में जाकर वॉलिंटियर के रूप में रजिस्ट्रर होकर अपना मोबाईल नं एवं ई.मेल डालकर उसमें बेड रिक्त होने की जानकारी अपडेट कर सकेगा। इसी प्रकार संबंधित अस्पताल भी इसे अपडेट कर सकेगे।
  • सम्बंधित खबरे

    गौ वध अधिनियम मप्र में लागू हैं, अधिनियम के तहत जो भी अपराध करेगा, उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

    भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर है। गौ वध अधिनियम मप्र में लागू हैं, हमने सभी जिला कलेक्टरों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस अधिनियम के…

    अल्पमत में होने के बाद भी नहीं गिरेगी हरियाणा सरकार, जानें सीटों का गणित

    रोहतक हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पास वर्तमान में बहुमत का आंकड़ा नहीं है। मंगलवार को तीन निर्दलीय विधायकों ने राज्य की बीजेपी सरकार से अपना समर्थन वापस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!