600 बसों के परमिट सरेंडर

इंदौर |

कोरोनाकाल में यात्रियों की कमी से लगातार ट्रेन और उड़ानों के निरस्त होने के बीच अब बस संचालकों ने भी इंदौर संभाग में चलने वाली 600 बसों के परमिट को सरेंडर कर दिया हैं। दरअसल, टैक्स बचाने के लिए बस संचालको ने यह कदम उठाया हैं।

कोरोना की दूसरी लहर में पहली बार की तरह शासन ने बसों के संचालन पर रोक तो नहीं लगाई है, लेकिन छूट के बावजूद यात्री न मिलने से ज्यादातर बसों का संचालन बंद है। जो बसें चल रही हैं, उन्हें भी यात्री नहीं मिल रहे हैं। बस संचालकों ने बंद बसों पर लगने वाले टैक्स से बचने के लिए 600 से ज्यादा बसों के परमिट दो माह के लिए सरेंडर कर दिए हैं। दो माह तक इन बसों का संचालन अब नहीं कियाजाएगा। स्थिति सुधरने पर ये बसें दोबारा शुरू हो सकती हैं।

प्राइम रुट आनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद शर्मा ने बताया कि मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों के अंतर्गत बस संचालक फार्म ‘के” और ‘ओ” को जमा करते हुए बसों के परमिट तय अवधि के लिए सरेंडर कर सकते हैं। इससे इस अवधि के टैक्स के भार से बस संचालक बच जाते हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना के कारण लगे लाकडाउन में बसों को संचालन की छूट के बाद भी यात्री नहीं मिल रहे हैं। जिससे परेशानी हो रही है। सरकार ने किराया भी हमारी मांग के मुताबिक नहीं बढ़ाया है। इंदौर से करीब 800 बसों का संचालन होता है। इनमें से 600 से ज्यादा बंद हैं, जो बसें चल रही हैं, उन्हें भी यात्री नहीं मिल रहे हैं और बस संचालकों का खर्च तक नहीं निकल पा रहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!