मोहम्मद शहाबुद्दीन की कोरोना से मौत

बिहार के बाहुबली नेता, राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के निधन की पुष्टि हो गई है। राजधानी दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल (डीडीयू) ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना वायरस संक्रमित मोहम्मद शहाबुद्दीन 20 अप्रैल से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती थे। शनिवार को उनका निधन हो गया। तिहाड़ जेल के डीजी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है। मोहम्मद शहाबुद्दीन के निधन की अफवाह सुबह से चल रही थी। शुरू में इसे अफवाह बताया गया। सबसे पहले एएनआई के मुताबिक, कोरोना के कारण शहाबुद्दीन का निधन हुआ है। हालांकि तिहाड़ जेल प्रशासन ने इसका खंडन किया। बाद में एएनआई ने भी बिना पुष्टि के मौत की खबर जारी करने पर माफी मांगी और ट्वीट वापस ले लिया। अपुष्ट खबरों में उनके पीए अरुण कुमार मुन्ना के हवाले से कहा गया कि मोहम्मद शहाबुद्दीन ने देर रात अंतिम सांस ली। पत्नी हिना शहाब सहित पूरा परिवार दिल्ली में है।

पीए का कथित तौर पर कहना है कि कल शाम तक स्थिति सामान्य थी, आईसीयू में भर्ती थे,ऑक्सीजन लेवल कम हो रहा था। बता दें, बिहार के चर्चित बाहुबली और सीवान लोकसभा सीट से सांसद रह चुके मोहम्मद शहाबुद्दीन हत्या के मामले में तिहाड़ जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे। उनको पिछले महीने 21 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती किया गया था।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!