आज बैंक से लेकर गैस सिलिंडर की कीमतों में होगा बदलाव

रायपुर।

आम जनता के लिए एक मई शनिवार से बहुत से बदलाव होने वाले हैं। इन बदलावों का असर सीधे आपकी जेब में पड़ने वाला है। ये बदलाव बैंकिंग नियमों के साथ ही गैस सिलिंडर में भी होगा। इन नियमों के बारे में जानना आपके लिए जरूरी है। इन बदलावों के साथ ही शनिवार एक मई से देशभर में 18 साल से अधिक उम्र के लिए वैक्सीनेशन की प्रक्रिया भी शुरू होने वाली है।

बैंक में यह बदलाव

जानकारी के अनुसार, एक्सिस बैंक ने एक मई से अपने न्यूनतम बैलेंस रखने का नियम बदलने जा रहा है। नए नियम के तहत एक मई से फ्री लिमिट के बाद एटीएम से कैश निकालने पर डबल चार्ज देना होगा। इसके साथ ही बैंक ने अन्य सुविधाओं के लिए भी शुल्क बढ़ा दिया है. बैंक में न्यूनतम बैलेंस की अनिवार्यता 10 हजार रुपये से बढ़कर 15 हजार रुपये होने वाली है।

नौ दिन बंद रहेंगे बैंक

अगर आपका कोई बैंकिंग काम है तो लाकडाउन खुलते ही अपना बैंकिंग काम निपटा लें। इस महीने सरकारी छुट्टियां व त्योहार मिलाकर बैंक नौ दिन बंद रहेंगे। मालूम हो कि छह मई को लॉकडाउन खुलने वाला है। इसलिए बैंकों की छुट्टियों का ध्यान रखते हुए आम उपभोक्ताओं को अपना बैंकिंग कामकाज निपटा लेना चाहिए।

गैस सिलिंडर की कीमतों में होगा बदलाव

हर महीने की एक तारीख को सरकारी तेल कंपनियां गैस सिलिंडर के दामों में बदलाव करती है। शनिवार एक मई को नई कीमत जारी होगी। संभावना जताई जा रही है कि गैस सिलिंडर की कीमतों में थोड़ी और कमी आ सकती है। अप्रैल में गैस सिलिंडर की कीमतें थोड़ी कम हुई थीं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!