मिशन ऑक्सीजन को 1 करोड़ रुपए डोनेट किया, IPL टीम दिल्ली कैपिटल्स ने दो NGO को दिए 1.5 करोड़ रुपए

मुंबई  कोरोना से जूझ रहे देशवासियों की मदद के लिए अब भारतीय क्रिकेटर और IPL टीमों का सामने आना शुरू हो गया है। दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने संकट के इस दौर में मिशन ऑक्सीजन नाम की संस्था को 1 करोड़ रुपए डोनेट किए हैं। यह संस्था अस्पतालों को ऑक्सीजन कंसनट्रेटर मुहैया कराती है। दूसरी ओर IPL फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने दिल्ली-एनसीआर के दो एनजीओ को 1.5 करोड़ रुपए डोनेट करने का फैसला किया है।

मिशन ऑक्सीजन ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

मिशन ऑक्सीजन ने सोशल मीडिया पर बताया कि उसे सचिन तेंदुलकर से 1 करोड़ रुपए का डोनेशन मिला है। यह संस्था 250 से ज्यादा युवा उद्यमियों से मिलकर बनी है। यह विदेश से ऑक्सीजन कंसनट्रेटर आयात कर अस्पतालों को मुहैया करा रही है। सचिन ने भी इस संस्था के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी दी है। दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स ने दिल्ली एनसीआर के एनजीओ हेमकुंत फाउंडेशन और उदय फाउंडेशन को 1.5 करोड़ रुपए का डोनेशन दिया है। ये संस्थाएं ऑक्सीजन सिलेंडर से लेकर कोरोना के इलाज में काम आने वाले अन्य मेडिकल उपकरण मुहैया कराने के काम में जुटी हैं।

ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ियों ने की थी शुरुआत

क्रिकेट खिलाड़ियों में भारतवासियों की मदद की पहल ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने की थी। उन्होंने 50 हजार डॉलर (करीब 37 लाख रुपए) पीएम केयर्स फंड में डोनेट किया। इसके बाद पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने 1 बिट कॉइन (करीब 41 लाख रुपए) का डोनेशन दिया था। उसके बाद से ही भारतीय सितारों की आलोचना हो रही थी कि वे मदद के लिए आगे क्यों नहीं आ रहे हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!