वोटों की गिनती वाले हॉल में वही कैंडिडेट जा सकेंगे, जिन्हें वैक्सीन के दोनों डोज लगे

नई दिल्ली  पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे 2 मई को आएंगे। इसके पहले चुनाव आयोग ने काउंटिंग हॉल में प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए दो शर्तें तय की हैं। इनमें से किसी एक का पूरा होना जरूरी है। पहली- कैंडिडेट वैक्सीन के दोनों डोज लगवा चुका हो। दूसरी- कोविड-19 की रिपोर्ट निगेटिव हो। इलेक्शन कमीशन ने बुधवार को काउंटिंग के लिए नई गाइडलाइंस जारी कीं।

काउंटिंग सेंटर्स पर भीड़ रोकने की कोशिश

गाइडलाइन के मुताबिक, काउंटिंग सेंटर्स पर भीड़ नहीं जुटाई जा सकेगी। हालांकि, कैंडिडेट्स का काउंटिंग एजेंट अगर संक्रमित हो जाता है तो वो उसकी जगह दूसरा एजेंट नियुक्त कर सकेंगे। 2 मई को असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों के नतीजे आएंगे। इसके अलावा कई राज्यों में विधानसभा और लोकसभा उपचुनाव के नतीजे भी इसी दिन आएंगे। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू होगी।

 चुनाव आयोग भले कोरोना प्रोटोकॉल की बात कर रहा हो, लेकिन यहां सभी नियम टूटते दिखे।

48 घंटे से ज्यादा पुरानी नहीं होनी चाहिए टेस्ट रिपोर्ट

गाइडलाइन में कहा गया है- कोई भी कैंडिडेट या एजेंट जो काउंटिंग हॉल में जाना चाहता है, उसे अपनी कोविड-19 निगेटिव रिपोर्ट (RT-PCR) दिखानी होगी। यह 48 घंटे से ज्यादा पुरानी नहीं होनी चाहिए। वैक्सीन के दोनों डोज लेने का प्रमाण भी दिखाया जा सकता है। इलेक्शन ऑफिसर कैंडिडेट्स या उनके एजेंट्स का कोविड-19 टेस्ट कराने के लिए जिम्मेदार होंगे।

इसी हफ्ते मद्रास हाईकोर्ट ने इलेक्शन कमीशन के तौर-तरीकों को लेकर गंभीर सवाल उठाए थे। चुनाव आयोग 30 अप्रैल को हाईकोर्ट के सामने उन कदमों की जानकारी देगा जो उसने कोविड-सेफ काउंटिंग के लिए उठाए हैं

जीत के बाद जश्न के जुलूस नहीं निकाल सकेंगे

चुनाव आयोग ने मंगलवार को साफ कर दिया था कि नतीजों के बाद जीत के जुलूस नहीं निकाले जा सकेंगे, क्योंकि इनमें काफी भीड़ होती है और इससे संक्रमण बढ़ने का खतरा है। जीत का प्रमाणपत्र लेने भी दो ही लोग जा सकेंगे। काउंटिंग एजेंट्स और कैंडिडेट्स के लिए PPE किट्स भी सेंटर्स पर उपलब्ध रहेंगी। दो एजेंट्स में एक का PPE किट में होना आवश्यक होगा।

काउंटिंग सेंटर्स पर सोशल डिस्टेंसिंग रखनी होगी। वहां वेंटिलेशन रखना भी जरूरी होगी। काउंटिंग हॉल में टेबल और सिटिंग अरेंजमेंट कोविड गाइडलाइंस के हिसाब से किया जाएगा। स्टाफ को फेस मास्क, सैनिटाइजर, ग्लब्स और सैनिटाइजर मुहैया कराए जाएंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!