केवल हिंदुओं के त्योहारों पर ही क्यों पटाखा बैन? RSS चीफ मोहन भागवत के सवाल पर केजरीवाल का जवाब कहा- दिवाली रोशनी का त्योहार

दिवाली पर दिल्ली में पटाखा बैन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा इसमें हिंदू-मुसलमान वाली कोई बात नहीं. दिवाली रोशनी का त्योहार है और आतिशबाजी से होने वाले प्रदूषण का खामियाजा हमारे ही बच्चों को भुगतना होगा.बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरविंद केजरीवाल से मोहन भागवत की टिप्पणी को लेकर सवाल किया गया. उन्होंने हाई कोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक का हवाला देते हुए जवाब देते हुए कहा, ‘सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट का भी कहना है कि प्रदूषण के मद्देनजर हमें पटाखे नहीं जलाने चाहिए. यह रोशनी का त्योहार है. हम त्योहार को दीये और मोमबत्ती जलाकर मनाएं, न कि पटाखे जलाकर, क्योंकि पटाखे प्रदूषण पैदा करते हैं.केजरीवाल ने कहा, ‘ऐसा नहीं है कि हम किसी पर अहसान कर रहे हैं, हम अपने ऊपर भी अहसान कर रहे हैं. जो प्रदूषण होगा उसे हम और हमारे छोटे-छोटे बच्चे ही भुगतेंगे. इसमें कोई हिंदू या मुसलमान नहीं है, सबकी सांसें जरूरी है, सबकी जिंदगी जरूरी है.’

मोहन भागवत ने पलूशन की वजह से दिवाली पर पटाखे बैन करने के निर्णय पर सवाल उठाते हुए कहा कि केवल हिंदुओं के त्योहारों पर क्यों, सबका परीक्षण ऐसा करो. उन्होंने यह भी कहा कि देश काल परिस्थिति के अनुसार बदल सकता है, कर्म-कांड कोई स्थिर नियम नहीं है, वह बदलते रहते हैं, इसमें हिंदुओं में मनाही नहीं है. उनका कहना था कि पहले शुद्ध बारूद के पटाखे बनाए जाते थे और उनके धुएं से खेतों में कीटों को नियंत्रित किया जाता था, लेकिन आज उनका (पटाखों) उपद्रव बदल सकता है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!