चिदंबरम बोले- सरकार समझती है कि देश के सभी लोग मूर्ख हैं, लोगों को ऐसी सरकार के खिलाफ विद्रोह कर देना चाहिए

नई दिल्ली    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन के उस बयान की आलोचना की, जिसमें उन्होंने कहा था कि देश में ऑक्सीजन या वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। इस पर चिदंबरम ने कहा कि मुझे डॉ. हर्षवर्धन के बयान से हैरानी हो रही है। वे कह रहे हैं कि देश में ऑक्सीजन, वैक्सीन या रेमडेसिविर की कोई कमी नहीं है। यूपी के मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि प्रदेश में वैक्सीन की कोई कमी नहीं है।

चिदंबरम ने पूछा कि अगर ऐसा है तो क्या टीवी पर झूठे वीडियो दिखाए जा रहे हैं? अखबारों की खबरें गलत हैं? क्या सभी डॉक्टर झूठ बोल रहे हैं? क्या परिवार के सभी सदस्य गलत बयान दे रहे हैं? क्या सभी विजुअल और फोटो नकली हैं? लोगों को ऐसी सरकार के खिलाफ विद्रोह कर देना चाहिए, जो यह मान रही है कि भारत के सभी लोग मूर्ख हैं।

देश भर में ऑक्सीजन की कमी

देश के अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी होने से केंद्र सरकार सवालों के घेरे में है। इस कमी को दूर करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। बुधवार को ही सरकार ने PM केयर्स फंड से 1 लाख पोर्टेबल ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स और 500 प्रेशर स्विंग एडसोर्पशन (PSA) ऑक्सीजन प्लांट खरीदने का फैसला किया है। PMO के मुताबिक, केंद्र सरकार ने पहले से ही 713 PSA प्लांट के ऑर्डर दिए हुए हैं। बुधवार को फिर 500 प्लांट के नए ऑर्डर दिए गए।

PSA प्लांट से देश के टीयर-2 शहरों खासकर जिला मुख्यालयों में ऑक्सीजन की कमी को दूर किया जा सकेगा। प्रधानमंत्री ने अफसरों से कहा है कि इन ऑर्डर को जल्द से जल्द पूरा कर राज्यों को भेजा जाए, ताकि ऑक्सीजन की हो रही कमी को पूरा किया जा सके।

राहुल ने कहा- लोग वैक्सीन के लिए दुनिया में सबसे ज्यादा कीमत चुकाएंगे

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर वैक्सीन की कामतों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, कोरोना वैक्सीन डेवलप करने के लिए वैक्सीन कंपनियों को जनता का पैसा दिया गया था। अब केंद्र सरकार की नीतियों के कारण उन्हीं लोगों को टीके के लिए दुनिया में सबसे ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी। एक बार फिर, फेल सिस्टम के आगे हमारी जनता मोदी-मित्रों के फायदे के आगे नाकाम हो गई है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!