दंगे नहीं, महामारी है जो मौत के आंकड़े उजागर न हों : नरोत्तम मिश्रा

इंदौर।

प्रदेश नहीं, पूरे विश्व में महामारी से मौतें हो रही है। लोग दंगों में नहीं मर रहे हैं, इसलिए आंकड़े छुपाने का सवाल ही नहीं उठता है। सरकारी कागज की एक प्रक्रिया होती है, इसलिए भ्रम की सि्थति पैदा हो रही है।

यह बात प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को पत्रकारों से चर्चा में कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का महामारी के इस दौर में ट्वीट करने के अलावा कोई योगदान नहीं है। एक नेता ने ट्वीट कर दिया कि उड़ीसा में आक्सीजन का इंतजाम किया है। पांच टैंकर प्रदेश सरकार भेज दें, क्या कांग्रेस नेता खुद इंतजाम नहीं कर सकते। संबंधित जिलों के कलेक्टरों को भी वे प्रस्ताव तक नहीं भेज रहे है। डेढ़ साल पहले प्रदेश में राजनीति करने का अवसर था, तब कमल नाथ ने राजनीति का मौका गंवा दिया। अब महामारी में राजनीति कर रहे है।

इंदौर में बढ़ते संक्रमण के मामलों पर मंत्री ने कहा कि इंदौर की में संक्रमण की दर सि्थर है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में महामारी ने दस्तक दी है। वहां चिंता ज्यादा जरुरी है।

महामारी के दौर में चुनाव से जुड़े सवाल पर मंत्री मिश्रा ने कहा कि केरल, असम में चुनाव नहीं थे, तब कोरोना नहीं था क्या। बंगाल में जब राहुल गांधी की सभा फ्लाप हुई तो चुनाव में कोरोना घुस आया। दिल्ली, महाराष्ट्र में तो चुनाव नहीं थे। वहां सबसे ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए हैं। जहां चुनाव है वहां बाद में कोरोना आयाा है। मंत्री ने एक सवाल के जबाव में कहा कि कोरोना का स्थाई इलाज वैक्सीन है। प्रदेश में एक-दो दिन मे वैक्सीन की खेप आ जाएगी। हमने 45 लाख डोज मंगाए हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!