साढ़े तीन लाख लोगों को एक साथ मिलेगा तीन माह का राशन

जबलपुर।

जिले के तीन लाख 46 हजार 18 पात्र परिवारों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से माह अप्रैल, मई एवं जून 2021 का एक मुश्त खाद्यान्न वितरित किया जा रहा है। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने बताया कि राज्य शासन के निर्देश पर कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़़ने के लिए पात्र हितग्राहियों को एक मुश्त राशन दिये जाने की व्यवस्था की गई है।

सभी हितग्राहियों को निश्शुल्क राशन वितरित किया जायेगा। इस पर होने वाला व्यय राज्य शासन स्वयं वहन करेगा। जिन हितग्राहियों द्वारा अप्रैल अथवा मई माह का एक रुपये प्रति किलो की दर से भुगतान किया जाकर राशन प्राप्त किया गया है, उन्हें जुलाई एवं अगस्त माह का खाद्यान्न निश्शुल्क दिया जायेगा।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना: प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सम्मिलित पात्र हितग्राही अतिरिक्त रूप से 5 किलोग्राम प्रतिमाह प्रति व्यक्ति की दर से मई एवं जून में खाद्यान्न निश्शुल्क प्राप्त कर सकेंगे। यह खाद्यान्न राज्य शासन द्वारा प्रतिमाह दिये जाने वाले खाद्यान्न के अतिरिक्त होगा।

वन नेशन-वन राशन कार्ड: वन नेशन-वन राशन कार्ड के तहत प्रवासी मजदूर जो पात्रता श्रेणी के अनुसार राशन कार्ड धारी हैं को पोर्टेबिलिटि के माध्यम से प्रदेश की किसी भी उचित मूल्य की दुकान से खाद्यान्न प्राप्त कर सकते हैं। भारत सरकार के मेरा राशन मोबाइल एप पर ग्राम पंचायतों व नगरीय निकायों के माध्यम से प्रवासी मजदूरों को पंजीयन करने की सुविधा उपलब्ध कराई है। इससे उन्हें सुविधाजनक तरीके से खाद्यान्न वितरित किया जा सके। सभी पात्रता धारी प्रवासी मजदूर अपने स्थानीय निकाय में जाकर पंजीयन करायें ताकि उन्हें पोर्टेबिलिटि के अंतर्गत राशन प्राप्त हो सके।

यहां इतनों को मिलेगा राशन: सहायक आपूर्ति नियंत्रक संजय खरे ने बताया कि जिन हितग्राहियों को निश्शुल्क राशन वितरित किया जायेगा, उनमें जबलपुर ग्रामीण के 28 हजार 152, कुंडम के 27 हजार 514, मझौली के 28 हजार 927, पाटन के 23 हजार 621, पनागर के 20 हजार 951, शहपुरा में 33 हजार 698 हितग्राही और विकासखंड सिहोरा के 28 हजार 69 हितग्राही शामिल हैं। इसी प्रकार नगर निगम जबलपुर के एक लाख 27 हजार 317, जबलपुर कैंट के 5900, नगर पालिका पनागर के 3496, नगर पालिका सिहोरा के 6118 और नगर पंचायत बरेला के 1825 तथा भेड़ाघाट के 959 हितग्राही शामिल हैं

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!