प्रयासों से इकठ्ठा हुईं 51 आक्सीजन मशीनें, जरूरतमंदों को दी

इंदौर ।

नौलखा स्थित मनकामेश्वर कांटाफोड़ मंदिर ट्रस्ट एवं भक्तों द्वारा कोरोना पीड़ित लोगों की मदद के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत अब 15 और नई आक्सीजन उत्सर्जन मशीनों की सेवाएं सोमवार से पीड़ितों को मिलनी शुरू हुई। 17 अप्रैल से अब तक 51 मशीनें इकठ्ठा हो गई हैं। विधायक रमेश मेंदोला, समाजसेवी टीकमचंद गर्ग, ट्रस्ट के अध्यक्ष विष्णु बिंदल एवं हितेश बिंदल ने इन मशीनों का पूजन कर आम लोगों के लिए दी। मंदिर ट्रस्ट के संयोजक बीके गोयल एवं अजय खंडेलवाल ने बताया कि इन सभी मशीनों की सेवाएं अब तक 57 कोरोना पीड़ित मरीजों को मिल चुकी हैं। इनमें से 45 रोगी पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं जबकि अन्य 12 मरीज अभी भी स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

ये मशीनें आधार कार्ड की छायाप्रति, कोविड टेस्ट की रिपोर्ट, डाक्टर या हास्पिटल का अनुशंसा पत्र तथा मरीज की आक्सीमीटर जांच एवं मशीन वापस जमा करने पर डिपाजिट की गई पांच हजार रुपये की धनराशि वापस करने की शर्त पर उपलब्ध कराई जा रही है। इन मशीनों का कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। मशीनों का आवंटन पहले आएं पहले पाएं के आधार पर हो रहा है। 70 वर्ष से अधिक उम्र के मरीजों को प्राथमिकता दी जा रही है।
लगातार चौथे दिन रवाना हुआ आक्सीजन का खाली टैंकर

जामनगर से आक्सीजन लाने के लिए लगातार चौथे दिन सोमवार को वायुसेना के सी-17 विमान से खाली आक्सीजन टैंकर रवाना हुआ। देवी अहिल्या अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार सोमवार सुबह 10:34 पर आया विमान दोपहर 12:05 पर रवाना हुआ। टैंकर की क्षमता 20 टन की थी। वहां से टैंकर सड़क मार्ग से वापस लौटेगा।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!