चिकित्सकों से संवाद : उपचार की गाइड लाइन का सख्‍ती से पालन करें

भोपाल ।

संकट की यह घड़ी चुनौतीपूर्ण है। समन्वय और आपसी सहयोग के साथ इस चुनौती का सामना किया जा सकता है। कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए इलाज की जो गाइड लाइन है, उसका पूरी तरह से पालन किया जाए। अस्पतालों में मरीजों के स्वजन को सख्ती के साथ रोका जाए। स्वजन के लिए बैठने, चाय व नाश्ते की व्यवस्था दूर की जाए। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के निजी अस्पतालों के चिकित्सकों के साथ सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद करते हुए कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में संक्रमण की गति में स्थिरता आई है। इसके जल्द ही और सुधरने की संभावना है। सरकार ऑक्सीजन और दवाओं की व्यवस्था कर रही है। ऑक्सीजन के खाली सिलेंडरों को वायुसेना के विमान से भेजा जा रहा है। बोकारो से ऑक्सीजन रेल भी आने वाली है। दस हजार रेमडेसिविर इंजेक्शन सोमवार को मिले हैं।

उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन एवं रेमडेसिविर इंजेक्शन के उपयोग का एक निश्चित प्रोटोकॉल तैयार किया जाए। जब भी मरीज को दूसरे अस्पताल में भेजा जाए तो सावधानी बरती जाए। सेवा के काम में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए पारदर्शिता पर भी ध्यान दें। इलाज की दरों को ऐसी जगह प्रदर्शित करें, जहां से सबको नजर आए।

कांफ्रेंस में भोपाल से डॉ. अजय गोयनका, डॉ. रूपेश जैन, डॉ. प्रद्युम्न पांडे और डॉ. राजेश शर्मा, इंदौर से डॉ. रवि डोसी, डॉ. मनीष जैन, डॉ. दीपक बंसल, ग्वालियर से डॉ. प्रियमवद भसीन और डॉ. पूणेंद्र भसीन, जबलपुर से डॉ. प्रदीप पटेल, डॉ. सुरेश पटेल, डॉ. जितेंद्र भार्गव, उज्जैन से डॉ.आरती जुल्का, बालाघाट से डॉ. एसके श्रीवास्तव और बैतूल से डॉ. योगेश पंडगरे सहित अन्य चिकित्सक शामिल हुए।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!