टीकाकरण अभियान:17 लाख पात्र लोगों को टीका लगाने की है चुनौती

इंदौर : 1 मई से 18 साल से ऊपर की आयु वाले सभी लोगों के लिए वैक्‍सीनेशन शुरू हो रहा है। इसे कामयाब बनाने के लिए सांसद शंकर लालवानी ने रविवार को रेसीडेंसी कोठी पर अधिकारियों की बैठक बुलाई और टीकाकरण की तैयारियों की रूपरेखा बनाई।

वैक्सिनेशन में भी इंदौर बनेगा नम्बर वन।

सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि अधिकारियों के बनाए ब्‍लूप्रिंट पर प्रारंभिक चर्चा हुई है। आने वाले समय में इंदौर में सभी पात्र लोगों के शत-प्रतिशत वैक्‍सीनेशन का लक्ष्‍य रखा गया है। हमें वैक्‍सीनेशन में भी इंदौर को नंबर वन बनाना है।

सामाजिक संस्थाओं का भी लेंगे सहयोग।

सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि आने वाले दिनों में सभी जनप्रतिनिधियों के साथ ये ब्‍लूप्रिंट फाइनल किया जाएगा। सामाजिक संस्‍थाओं, कॉलेज प्रबंधन और अन्‍य संस्‍थाओं का सहयोग भी टीकाकरण में लिया जाएगा।

शहर में बनाए जाएंगे 250 से ज्यादा टीकाकरण केंद्र।

1 मई से शुरू हो रहे टीकाकरण अभियान के लिए 250 से ज्‍यादा केंद्र शहर में और 125 से ज्‍यादा केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए जाएंगे। 28 मई से इसके लिए ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन शुरू होगा और वैक्सिनेशन केंद्र की जानकारी भी ऑनलाइन ही मिलेगी।

ग्रामीण क्षेत्र के लोग हैं जागरूक।

सांसद लालवानी ने इंदौर के ग्रामीण क्षेत्रों की तारीफ करते हुए कहा कि यहां 84% से ज्‍यादा लोग वैक्‍सीन लगवा चुके हैं। इसलिए यहां कोविड के गंभीर परिणाम देखने को नहीं मिले हैं। शहर में वैक्‍सीन लगवाने वालों का आंकड़ा 52 प्रतिशत के आसपास ही है।

17 लाख लोगों का होना है वैक्सिनेशन।

इंदौर जिले में 18 साल से ऊपर के 17 लाख लोग वैक्‍सीन के पात्र है ऐसे में बहुत तेजी से वैक्‍सीनेशन की जरूरत है। सांसद लालवानी ने इजराइल का उदाहरण देते हुए कहा कि इस छोटे से देश में जिंदगी पूर्ववत हो गई है क्‍योंकि यहां कि 81% आबादी वैक्‍सीनेट की जा चुकी है।
बैठक में कलेक्‍टर मनीष सिंह, नगर निगम कमिश्‍नर प्रतिभा पाल समेत वरिष्‍ठ प्रशासनिक एवं चिकित्‍सा से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!