कोरोना संक्रमित होने पर मैदानी पत्रकारों को मिलेगी त्वरित चिकित्सा सुविधा, जिला प्रशासन ने दिलाया भरोसा

इंदौर : कोरोना संक्रमित होने की स्थिति में अपने कुछ साथियों को खोने के बाद भी कोविड-19 के मोर्चे पर मज़बूती से डटे फील्ड के पत्रकारों की मांग पर प्रशासन ने मदद का भरोसा दिलाया है। इस बारे में सांसद लालवानी और कलेक्टर मनीष सिंह से फ़ील्ड के पत्रकारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने रेसीडेंसी कोठी में रविवार को मुलाकात की थी। उन्होंने कलेक्टर से मांग की थी कि कोरोना संक्रमित होने की स्थिति में उन्हें तुरंत उपचार की सुविधा मिल जाए। इस संदर्भ में अपर कलेक्टर संतोष टैगोर को सोमवार को प्रेस क्लब में आमंत्रित कर आगामी रूपरेखा पर चर्चा की गई। प्रशासन द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारी टैगोर से अरविंद तिवारी, कीर्ति राणा आदि पत्रकारों ने कहा कि फील्ड के पत्रकारों में से यदि कोई संक्रमित होता है तो उसे शहर के किसी भी कोविड अस्पताल में तुरंत भर्ती किए जाने और उपचार संबंधी दिक्कतें न आएं, इस दिशा में पहल करें।टैगोर ने आश्वस्त किया कि आप जिन भी व्यक्तियों को अधिकृत करेंगे उनके द्वारा जानकारी दिए जाने पर वह तुरंत जरूरी इंतजाम करेंगे। अरविंद तिवारी और कीर्ति राणा ने उनकी इस तत्परता पर आभार व्यक्त किया। पत्रकारों ने तय किया है कि वे आपसी सहमति से जल्द अधिकृत नाम तय कर टैगोर को सूचित कर देंगे। मीडिया मित्रों से निवेदन है कि इलाज में मदद के लिए इसी माध्यम का उपयोग करें ताकि किसी को असुविधा न हो और प्रशासन से जल्द मदद ली जा सके। फ़ील्ड के पत्रकारों को त्वरित चिकित्सा सहायता दिलाने के लिए भोपाल स्तर पर भी बात की जा रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!