इंदौर पुलिस का जज्बा… ‘अपनों’ को राहत देने दो दिन में बनाया कोविड अस्पताल

इंदौर।

कोरोना संक्रमण से जूझ रहे पुलिसकर्मियों को अब अस्पतालों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। जिला पुलिस लाइन में दो दिन में ही कोविड अस्पताल तैयार कर लिया गया। 16 बिस्तरों वाले इस अस्पताल की खूबी यह है कि ये सभी बेड आक्सीजन वाले बनाए गए हैं, जिन पर चौबीसों घंटे आक्सीजन उपलब्ध रहेगी। डीआइजी मनीष कपूरिया के मुताबिक महामारी ने सैकड़ों पुलिसकर्मी, अफसर और उनके स्वजनों को भी जकड़ लिया है। उपचार के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। ऐसे में जिला पुलिस लाइन में ही कोविड अस्पताल बनाने का निर्णय लिया गया। पहले चरण में तीन हाल में 16 बिस्तर लगाए गए हैं। पुलिस लाइन, प्रथम वाहिनी और 15वीं वाहिनी के तीन डाक्टर यहां तैनात रहेंगे। निजी अस्पताल का नर्सिंग स्टाफ भी देखभाल में जुटेगा। आरआइ जयसिंह तोमर के मुताबिक समय-समय पर शहर के बड़े अस्पतालों के एमडी और फिजिशियन भी दौरा करेंगे। तीनों हाल वातानुकूलित भी हैं।

महिला बैरक में बनेगा क्वारंटाइन सेंटर : आरआइ के मुताबिक मंगलवार को आइजी हरिनारायणाचारी मिश्र अस्पताल की विधिवत शुरुआत करेंगे। डाक्टर दिनेश आचार्य को अस्पताल प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही महिला बैरक को क्वारंटाइन सेंटर के रूप में तैयार किया जा रहा है। प्रारंभिक लक्षण दिखने पर मरीजों को क्वारंटाइन कर दिया जाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!