CM केजरीवाल ने अंबानी समेत देश के बड़े उद्योगपतियों को लिखी चिट्ठी

दिल्ली के अस्पतालों में ऑक्सीजन की किल्लत को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुकेश अंबानी समेत देश के कई बड़े उद्योग घरानों को चिट्ठी लिख कर ऑक्सीजन की मांग की है। सीएम केजरीवाल ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि अगर आपके पास ऑक्सीजन या टैंकर हैं तो, दिल्ली सरकार की मदद करें। उन्होंने लिखा आपसे जो भी सहयोग हो पाए वो करें। अरविंद केजरीवाल ने टाटा, बिरला, बजाज, अंबानी, हिंदुजा, महेंद्रा और कई बड़े उद्योगपतियों को चिट्ठी लिखी। अरविंद केजरीवाल ने कहा, ऐसे में आपसे जो भी सहयोग हो सकता हो जरूर कीजिए। दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी का सबसे बड़ा कारण ये है कि यहां मेडिकल ऑक्सीजन का निर्माण नहीं किया जाता।

दिल्ली में एक और हफ्ते के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन: केजरीवाल
इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में लागू लॉकडाउन को एक और हफ्ते के लिए बढ़ाने का रविवार को ऐलान करते हुए कहा कि दिल्ली में कोविड-19 की स्थिति गंभीर बनी हुई है और बीते कुछ दिनों में संक्रमण दर 36 प्रतिशत के उच्चतर स्तर पर पहुंच गई थी। केजरीवाल ने कहा कि 19 अप्रैल की रात को लगाया गया लॉकडाउन तीन मई सुबह पांच बजे तक जारी रहेगा। राष्ट्रीय राजधानी में पहले लॉकडाउन को 26 अप्रैल की सुबह पांच बजे खत्म होना था।

उन्होंने कहा, हमें कुछ और दिन स्थिति देखनी होगी कि मामले घटते हैं या बढ़ते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस का प्रकोप सरकार द्वारा छह दिन का लॉकडाउन लगाने के बावजूद कम नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, सबने लॉकडाउन को बढ़ाने के लिए वोट दिया। पिछले कुछ दिनों में संक्रमण दर बढ़कर 36-37 प्रतिशत पहुंच गई थी। हालांकि यह अब मामूली सी कम हुई है। यह आज करीब 29 प्रतिशत है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!