पूर्व पीएम मनमोहन सिंह कोरोना पॉजिटिव, एम्‍स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती, तेलंगाना के सीएम केसीआर भी संक्रमण की चपेट में

देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता मनमोहन सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। सोमवार को उनकी कोविड-19 जांच पॉजिटिव आई। उन्‍हें एम्‍स ट्रॉमा सेंटर नई दिल्‍ली में भर्ती कराया गया है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की कोरोना वायरस टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। राज्य के मुख्य सचिव ने बताया कि उनमें हल्के लक्षण हैं। डॉक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। अभी हाल ही में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा दोबारा कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। बीते शुक्रवार को उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। येदियुरप्‍पा आठ महीने में दूसरी बार कोविड-19 से पाजिटिव पाए गए हैं। 78 वर्षीय येदियुरप्पा को इससे पहले दो अगस्त 2020 को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। डॉक्‍टरों की एक टीम उनकी तबीयत पर लगातार नजर बनाए हुए है। उनकी हालत स्थिर बताई जाती है।  बीते शनिवार को कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडी (एस) नेता एचडी कुमारस्वामी भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उन्‍होंने खुद ट्वीट करके यह जानकारी दी थी। हाल ही में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। उन्होंने खुद इसकी जानकारी देते हुए पिछले दो-तीन दिन में अपने संपर्क में आए लोगों से जांच कराने की अपील की थी। यही नहीं बीते दिनों आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे जिन्‍हें हाल ही में अस्पताल से छुट्टी मिली है।  गौरतलब है कि देश में कोरोना की दूसरी लहर बेहद घातक साबित हो रही है। कोरोना संक्रमित होने वाले नेताओं, मंत्रियों व प्रमुख हस्तियों की तादाद बढ़ती जा रही है। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला और दिग्विजय सिंह ने भी बीते शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की जानकारी दी थी। अभी एक दिन पहले ही हरियाणा के पूर्व मुख्‍यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनकी पत्नी आशा हुड्डा की कोविड जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!