COVID-19 प्रबंधन के लिए नोडल मंत्री के रूप में मनीष सिसोदिया करेंगे कार्य

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को राष्ट्रीय राजधानी में कोविेड-19 के प्रबंधन के लिए शुक्रवार को नोडल (प्रभारी) मंत्री नियुक्त किया गया। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई। इसमें कहा गया कि अगले आदेश तक सिसोदिया अंतर-मंत्रालयी समन्वय के लिए जिम्मेदार होंगे। शहर में कोविड-19 के मामले और संक्रमण की दर लगातार बढऩे के बाद, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने संक्रमण की श्रृंखला को तोडऩे के प्रयासों के तहत बृहस्पतिवार को इस सप्ताह के अंत में कफ्र्यू लगाने और 30 अप्रैल तक मॉल, जिम और सभागारों को बंद रखने की घोषणा की थी। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 16,699 मामले सामने आए और 112 मरीजों की मौत हुई।

संक्रमण की दर बढ़कर 20.22 प्रतिशत हो गई जो दिल्ली में अब तक की सबसे अधिक दर है। बुधवार को शहर में संक्रमण के अब तक के सर्वाधिक 17,282 नये मामले सामने आए। उपराज्यपाल अनिल बैजल ने अधिकारियों को मरीजों और उनके साथ आने वाले लोगों की मदद के लिए हर अस्पताल में हेल्प डेस्क बनाने के अलावा बिस्तरों की उपलब्धता के बारे में सूचित करने के लिए हेल्पलाइन शुरू करने का निर्देश दिया है। कोविड संबंधी नियमों के अमल की समीक्षा के बाद बैजल ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए सभी एजेंसियों और हितधारकों के ठोस एवं समन्वित प्रयासों की जरूरत है।

मुख्यमंत्री केजरीवाल स्थिति की समीक्षा के लिए शाम में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। उन्होंने बृहस्पतिवार को अधिकारियों से ऐसी योजना तैयार करने को कहा था जिससे सुनिश्चित हो कि दिल्ली में रेमडेसिवर इंजेक्शनों की कमी न हो। उन्होंने अस्पतालों को उनकी ऐप्लिकेशन पर कोविड-19 बेड से जुड़े मौजूदा डेटा देने का भी निर्देश दिया। रेमडेसिविर कोविड-19 के मरीजों के जल्दी स्वस्थ होने में मददगार है और इसका इस्तेमाल कोविड-19 लक्षणों के उपचार के लिए अन्य दवाओं के साथ किया जाता है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!