कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा आठ महीने में दूसरी बार कोरोना पाजिटिव

बेंगलुरु।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा दोबारा कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। शुक्रवार को उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनको इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समाचार एजेंसी पीटीआइ की रिपोर्ट के मुताबिक वह आठ महीने में दूसरी बार कोविड-19 से पाजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले 78 वर्षीय येदियुरप्पा को दो अगस्त 2020 को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। उस समय भी उन्‍हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

येदियुरप्‍पा ने अपनी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव होने की जानकारी खुद ट्वीट कर दी। उन्होंने कहा- हल्के बुखार आने के बाद आज मेरी कोरोना जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है। फि‍लहाल मैं ठीक हूं लेकिन डॉक्टरों की सलाह के बाद अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री येदियुरप्‍पा ने हाल ही में उनके संपर्क में आए सभी लोगों से आइसोलेशन में जाने और कोविड जांच कराने की अपील की।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सीएम येदियुरप्‍पा को बुखार की शिकायत थी जिसके बाद वह सामान्य जांच के लिए रमैया अस्पताल गए थे। वहां उनकी कोविड जांच की गई। उनकी जांच रिपोर्ट में कोविड-19 संक्रमण के होने की पुष्टि हुई है। वह मनिपाल अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। सनद रहे कि येदियुरप्पा (Karnataka Chief Minister BS Yediyurappa) पिछले साल भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद नौ दिन तक मनिपाल अस्पताल में भर्ती रहे थे।

वहीं आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री ने तेज बुखार और थकान के बाद बृहस्पतिवार को बेलगावी में उपचुनाव प्रचार के लिए निर्धारित अपना दौरा छोटा कर दिया था। इससे पहले उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर और शीर्ष अधिकारियों के साथ करीब डेढ़ घंटे तक राज्य में कोरोना संक्रमण के हालात पर आपातकालीन बैठक की अध्यक्षता की थी। यही नहीं उन्‍होंने मीडिया को भी संबोधित किया था

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!