इंदौर पांच-छह दिन बाद भी नहीं मिल रही रिपोर्ट

इंदौर ।

स्वास्थ्य विभाग व मेडिकल कालेज प्रबंधन शहर में कोविड संक्रमितों की जांच करने के बाद पांच से छह दिन बाद भी रिपोर्ट नहीं दे रहे है। इसके कारण कई संक्रमित मरीजों का उपचार समय पर शुरु नहीं हो पा रहा है तो संक्रमित मरीज अन्य लोगों को भी संक्रमित कर रहे है। नईदुनिया की पड़ताल में यह सामने आया कि मेडिकल कालेज के माध्यम से जिन निजी लैबों को अहमदाबाद व पुणे में जांच के लिए सैंपल दिए जा रहे हैं, वो पोर्टल पर रिपोर्ट दर्ज करने में देरी कर रहे हैं। यही वजह है कि लोगों को रिपोर्ट मिलने में देरी हो रही है। रिपोर्ट नहीं मिलने के कारण पालिका प्लाजा स्थित आईडीएसपी सेंटर पर हर दिन करीब 200 से 300 लोग अपनी जांच रिपोर्ट की तलाश में पहुंच रहे हैं। हालात यह है कि यहां पर रिपोर्ट लेने के लिए लंबी कतारें लग रही हैं।

तीन हजार सैंपल अहमदाबाद व पुणे जांच के लिए जा रहे
मेडिकल कालेज के पास हर दिन करीब पांच हजार सैंपल जांच के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें से मेडिकल कालेज प्रबंधन प्रतिदिन तीन हजार सैंपल पुणे व अहमदाबाद की लैब को जांच के लिए दे रहा है। इन लैबों द्वारा 24 घंटे में मरीजों को रिपोर्ट देने का दावा किया जा रहा है लेकिन हकीकत यह है कि 36 घंटे बाद भी ये लैब पोर्टल पर रिपोर्ट अपलोड नहीं कर पा रहे हैं। इतना ही नहीं आईसीएमआर के जिस पोर्टल पर जांच रिपोर्ट अपलोड करने की व्यवस्था है, वो 12 अप्रैल को पूरे दिन बंद रहा। इस वजह से कई लोगों की रिपोर्ट अपलोड नहीं हो सकी।

अब इंदौर की लैबों में एक हजार सैंपल जांच करवाने की तैयारी
अभी तक एमजीएम मेडिकल कालेज भोपाल से हुए अनुबंध के मुताबिक अहमदाबाद व पुणे सैंपल जांच करने के लिए भेज रहा था। भोपाल स्तर से जांच दरें कम किए जाने के कारण निजी लैब भी अब सैंपलों की जांच कर रिपोर्ट जल्द देने में रुचि नहीं ले रही हैं। ऐसे में संभागायुक्त के निर्देश पर अब मेडिकल कालेज प्रबंधन द्वारा इंदौर शहर की दो निजी लैबों से चर्चा कर शहर में ही एक हजार सैंपल की जांच करवाने की तैयारी की जा रही है ताकि जिन लोगों की जांच हो उनकी रिपोर्ट जल्द आ सके। पिछले दो दिनों से सोडानी डायग्नोस्टिक को 500 सैंपल हर रोज जांच के लिए दिए जा रहे हैं और गुरुवार से सेंट्रल लैब को जांच के लिए 500 सैंपल दिए जाएंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!