मध्‍य प्रदेश के कांग्रेस विधायक के 15 ठिकानों पर छापेमारी, 450 करोड़ से अधिक की अघोषित संपत्ति मिली, विदेशी मुद्रा भी बरामद

भोपाल। मध्य प्रदेश के बैतूल से कांग्रेस विधायक निलय डागा और उनके परिवार से संबंधित कंपनियों पर आयकर विभाग के 15 ठिकानों पर छापेमारी कार्रवाई की। इसमें अघोषित संपत्ति का बड़ा आंकड़ा सामने आया है। 18 फरवरी से जारी विभाग की कार्रवाई में सोमवार शाम तक 450 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित संपत्ति का पता चला। नौ बैंक लॉकर भी मिले हैं, जिनकी पड़ताल की जा रही है। अघोषित संपत्ति में बड़ी राशि शेल कंपनियों के जरिये निवेश कर अर्जित की गई है।

प्रदेश की बड़ी कार्रवाइयों में से एक 

आयकर विभाग का यह छापा प्रदेश की बड़ी कार्रवाइयों में से एक है। आयकर विभाग ने बैतूल स्थित सोया प्रोडक्ट्स मैन्यूफैक्चरिंग ग्रुप के मध्य प्रदेश के बैतूल और सतना, महाराष्ट्र के सोलापुर और मुंबई और बंगाल के कोलकाता में एक साथ कार्रवाई की थी। इस दौरान आठ करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए। कंपनी के कर्ताधर्ता इस नकदी के बारे में जानकारी नहीं दे सके। इसे जब्त कर लिया गया है।

आठ करोड़ रुपये नकद और 44 लाख से अधिक की विदेशी मुद्रा भी बरामद

इसके अलावा 44 लाख रुपये से ज्यादा की विदेशी मुद्रा भी बरामद की गई है। इसके अलावा 259 करोड़ रुपये की आय विभिन्न कंपनियों के शेयर में निवेश के माध्यम से प्राप्त करना बताया गया, लेकिन ये कोलकाता स्थित शेल कंपनियां (निवेश के लिए कागजों पर संचालित कंपनियां) थीं। 90 करोड़ रुपये की बिक्री भी कोलकाता स्थित शेल कंपनियों के माध्यम से कर आय होना बताया गया। आयकर विभाग की कार्रवाई की जद में आई कंपनी के कर्ताधर्ताओं ने जिन कंपनियों को यह बिक्री करना बताया था, उनका अस्तित्व बताए गए पतों पर नहीं मिला। इसके साथ ही अघोषित संपत्ति में 52 करोड़ रुपये के बारे में पता चला है।

कंपनी की ओर से दावा किया गया था कि यह उनका मुनाफा है, लेकिन जांच में सामने आया कि यह लाभ जिन कंपनियों के जरिये होना बताया गया था, उनमें से कई कर्मचारियों के नाम से हैं। इनके बीच हुए लेनदेन का जो ब्योरा दिया गया, वह भी प्रमाणित नहीं हो सका। इन कंपनियों को जिनके नाम से चलाया जा रहा था, उन्हें इससे संबंधित हुए लेनदेन की जानकारी ही नहीं थी। साथ ही 27 करोड़ रुपये की आमदनी शेयर बेचकर होना बताया गया। हालांकि शेयरों की खरीदी-बिक्री कोलकाता स्थित शैल कंपनियों के जरिये की गई।

प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त (मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़) आरके पालीवाल ने कहा कि विभाग की यह कार्रवाई मध्य प्रदेश की बड़ी कार्रवाइयों में से एक है। इस संबंध में केंद्रीय प्रत्यक्ष बोर्ड की ओर से भी जानकारी दी गई है। मामले में जांच जारी है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!