संतरे से ज़्यादा विटामिन-सी होता है इन 7 फल और सब्ज़ियों में!

पिछले साल शुरू हुई कोरोना वायरस महामारी के बाद से इम्यूनिटी को मज़बूत रखना सभी के लिए सबसे अहम चीज़ बन गई है। अपने आपको सेहतमंद और फिट रखने के लिए स्वस्थ खाना और एक्सरसाइज़ करना बेहद ज़रूरी हो गया है, लेकिन साथ ही विटामिन-सी जैसे सप्लीमेंट लेने से भी आपकी इम्यूनिटी को बढ़ावा मिल सकता है। हालांकि, बाज़ार में सप्लीमेंट आसानी से उपलब्ध होते हैं, लेकिन रोज़ाना खाने के लिए पोषक तत्व लेना बेहतर विकल्प होगा।

जब भी विटामिन-सी की बात होती है, तो हमारे दिमाग़ में सबसे पहले संतरे का ख्याल आता है। इसमें कोई शक़ नहीं कि संतरा विटामिन-सी से भरपूर होता है, लेकिन ऐसे और भी फल और सब्ज़ियां हैं, जिनमें संतरे से कहीं ज़्यादा विटामिन-सी पाया जाता है।

एक संतरे में करीब 69.7 एमजी विटामिन-सी होता है। आज हम आपको बता रहे हैं 7 ऐसे फल और सब्ज़ियों के बारे में जिनमें संतरे से ज़्यादा विटामिन-सी पाया जाता है। 

पपीता

अध्ययन बताते हैं कि पपीता खाने से आपकी पाचन क्रिया बेहतर हो सकती है, आपकी त्वचा में चमक आ सकती है, आपकी साइनस की समस्या दूर हो सकती है और आपकी हड्डियां मज़बूत हो सकती हैं। एक कप पपीते में 88.3 मिलीग्राम विटामिन-सी होता है।

स्ट्रॉबेरीज़

स्ट्रॉबेरी के एक कप में लगभग 87.4 मिलीग्राम विटामिन-सी होता है। यही नहीं, स्ट्रॉबेरी आपको फोलेट की अच्छी खुराक प्रदान करती है और दूसरे यौगिक, जो हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं। स्ट्रॉबेरी खाने से आपके दांत मोती जैसे सफेद और चमकदार बन सकते हैं।

गोभी

गोभी को चाहे भूनकर खाएं या फिर उबालकर, इसके एक छोटे से चुकड़े को खाने से आपको 5 ग्राम फाइबर और 5 ग्राम प्रोटीन के साथ 127.7 मिलीग्राम विटामिन-सी मिलेगा।

अनन्नास

अनानास में ब्रोमेलैन नाम का एक पाचक एंजाइम होता है, जो खाने को तोड़ने में मदद करता है और पेट की सूजन को भी कम करता है। ब्रोमेलैन एक प्राकृतिक एंटी-इंफ्लामेट्री के रूप में काम करता है, जो एक कठिन वर्कआउट के बाद तेज़ी से शरीर को रिकवरी में मदद करता है। अनानास की एक सर्विंग में 78.9 मिलीग्राम विटामिन-सी होता है।  

ब्रॉकली

ब्रॉकली में कैंसर से बचाने के गुण होते हैं। इसकी एक सर्विंग में 132 मिलीग्राम विटामिन-सी और फाइबर होता है।

आम

आम में विटामिन-ए की भरपूर मात्रा होती है। एक मीडियम आकार के आम में 122.3 मिलीग्राम विटामिन-सी होता है।

लाल शिमला मिर्च

लाल शिमला मिर्च कैलोरी में बेहद कम, लेकिन कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसे खाने से आपका मूड बेहतर होता है। 100 ग्राम शिमला मिर्च में 127.7 मिलीग्राम विटामिन-सी होता है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    तनाव दूर करती है गुलाब की चाय, यहां जाने इसके कई फायदे

     गुलाब की चाय वास्तव में एक बेहतरीन पेय है, जो न केवल स्वाद में खास है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। गुलाब के फूलों में पाए जाने वाले…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!