छत्तीसगढ़: पीएम किसान सम्मान निधि के क्रियान्वयन में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए बिलासपुर को मिला देश में सर्वोच्च स्थान

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के क्रियान्वयन में देश में सर्वोच्च स्थान हासिल किया है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए भारत सरकार के कृषि मंत्रालय की तरफ से बुधवार को नई दिल्ली में बिलासपुर जिला को पुरस्कृत किया जाएगा। योजना के दो वर्ष पूर्ण होने पर इसके क्रियान्वयन में देश में श्रेष्ठ प्रदर्शन वाले राज्यों और जिलों का चयन किया गया है। बिलासपुर, किसानों के आधार प्रमाणीकरण और लाभांवित करने के मामले में देश का अव्वल जिला रहा है।

मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री ने गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए किसानों को दी बधाई

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने राज्य के लिए इसे गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए इसके लिए किसानों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा- किसानों को समृद्ध बनाना छत्तीसगढ़ सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि प्रदेश सरकार कृषक कल्याण के क्षेत्र में पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ काम कर रही है। राज्य की खेती-किसानी और किसानों को समृद्ध बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

छत्तीसगढ़ कृषक कल्याण के क्षेत्र में देश का रोल माडल बनने की ओर अग्रसर

राष्ट्रीय स्तर पर मिला यह सम्मान इस बात का प्रतीक है कि छत्तीसगढ़ कृषक कल्याण के क्षेत्र में देश का रोल माडल बनने की ओर अग्रसर है। बता दें कि बिलासपुर को इससे पहले जल संरक्षण के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त कर चुका है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!