ब्रिटेन में लॉकडाउन खत्म करने की तैयारी लेकिन बाहर से आने वालों पर लागू किए गए नए नियम, तोड़ा तो होगी जेल

लंदन। ब्रिटेन में डेढ़ करोड़ लोगों को कोरोना टीका लगने के बाद लॉकडाउन खत्म करने की तैयारी शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने सोमवार को कहा कि सावधानी के साथ लॉकडाउन खत्म करने की योजना होगी। अर्थव्यवस्था को खोलने के लिए जल्द ही तारीखों का एलान किया जाएगा। कोरोना महामारी की दूसरी लहर की चपेट में आने के बाद इस यूरोपीय देश में पिछले ढाई महीने से लॉकडाउन है। ब्रिटेन में कोरोना का नया वैरिएंट मिलने के बाद महामारी बढ़ गई थी। हालांकि संक्रमण की दर अब भी ज्यादा है।

एक करोड़ 50 लाख से ज्‍यादा लोगों को लगा टीका

जॉनसन ने कहा, ‘संक्रमण के बावजूद हमें सही दिशा में कुछ चीजों को आगे बढ़ाना होगा। हम इससे हिचकेंगे नहीं।’ उन्होंने बताया कि अब भी संक्रमण की दर बहुत ज्यादा है। हालांकि वैक्सीन प्रभावी हैं। जॉनसन लॉकडाउन खत्म करने पर 22 फरवरी को अपनी योजना जाहिर करेंगे। ब्रिटेन में अब तक एक करोड़ 50 लाख 62 हजार लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक लगी है। जबकि पांच लाख 37 हजार से अधिक लोगों को दूसरी खुराक लग गई है। यहां कुल 40 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमित मिले हैं। एक लाख 17 हजार से अधिक मरीजों की मौत हुई है।

बाहर से आने वालों के लिए कड़े किए गए नियम

समाचार एजेंसी पीटीआइ के मुताबिक ब्रिटेन में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सोमवार से यात्रा के नियम कड़े कर दिए गए। इसके तहत 33 उच्च जोखिम वाले ‘रेड लिस्ट’ देशों से ब्रिटेन लौटने वालों को होटल में अलग रहना अनिवार्य होगा। बाहर से आने वाले लोगों को सरकार की तरफ से निर्धारित होटलों में दस दिनों तक अलग रहने के लिए पहले से बुकिंग करानी होगी और 1750 पाउंड का भुगतान करना होगा। इसमें होटल का खर्च, परिवहन और जांच का खर्च शामिल है। नियम तोड़ने वालों को 10 साल की जेल और 10 हजार पाउंड तक का जुर्माना हो सकता है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!