अभिनेत्री कंगना रनोट ने मप्र के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में की जंगल सफारी, बाघ की फोटो कैमरे में कैद की

भोपाल। धाकड़ फिल्म की शूटिंग करने के बाद अभिनेत्री कंगना रनोट वैलेंटाइन डे के मौके पर रविवार को मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में स्थित सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के जंगल में सफारी करने के लिए पहुंची। इस दौरान उन्हें बाघ भी नजर आया, जिसके फोटो कंगना ने अपने कैमरे में कैद किए। रिजर्व में सफारी के दौरान के अनुभव और रोमांच को कंगना ने इंटरनेट मीडिया पर साझा किया है।

कंगना ने लिखा है कि बाघ के साथ कुछ भव्य जानवरों को देखा। शानदार झीलों और खूबसूरत नजारों ने मेरी सांसें ले लीं। धन्यवाद मप्र टूरिज्म और वन विभाग, इस अद्भुत दिन के लिए। वास्तव में एक अद्भुत समय था, धन्यवाद। कंगना की इस पोस्ट से वन विभाग के अधिकारी खासे उत्साहित हैं। रिजर्व के क्षेत्र संचालक एल कृष्णमूर्ति ने बताया कि अभिनेत्री कंगना ने बोरी रेंज के कई क्षेत्रों में जंगल सफारी की। इससे पहले अभिनेता अर्जुन रामपाल ने नौ फरवरी को जंगल की सैर की थी।

एमपी में कांग्रेसियों का विरोध प्रदर्शन 

ज्ञात हो कि कृषि कानूनों को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों पर कथित टिप्पणी के मामले में कांग्रेस द्वारा फिल्म अभिनेत्री कंगना रनोट का विरोध मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में जारी रहा। कंगना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने ट्रैक्टर रैली निकाल रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने फिल्म धाकड़ के शूटिंग स्थल सारणी से 11 किमी पहले ही रोक लिया था।

कांग्रेसियों ने पुलिस द्वारा रोके जाने पर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन करने पर अड़े रहे। कुछ देर नारेबाजी के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पत्थर फेंके। जवाब में पुलिस ने उन पर लाठियां भांजी और वाटर केनन का प्रयोग किया। पुलिस ने कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव मनोज आर्य सहित कई अन्य के खिलाफ उपद्रव करने का केस दर्ज कर चार ट्रैक्टर जब्त कर लिए।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!