इंदौर नगरनिगम चुनाव: 25 साल पुराने पार्षदों के टिकट कटने के फाॅर्मूले से बाहर हो जाएंगे शिंदे, राठौर और कैरो जैसे दावेदार

इंदौर: नगर निकाय चुनाव में भाजपा 20 से 25 साल पुराने पार्षदों का टिकट काटने की तैयारी में है। अगर यह फाॅर्मूला लागू हुआ तो भाजपा के कई पार्षद दौड़ से बाहर हो जाएंगे। इसमें विधानसभा क्षेत्र 2 के सर्वाधिक नाम हैं। चंदू शिंदे, राजेंद्र राठौर, मुन्नालाल यादव जैसे बड़े नामों का टिकट संकट में आ जाएगा। वहीं राऊ विधानसभा क्षेत्र में बलराम वर्मा और 5 नंबर में सूरज कैरो जैसे नाम हैं।

बदले समीकरण… महापौर के लिए 20 से ज्यादा दावेदार सामने आए

भाजपा में विधायक को महापौर का टिकट नहीं दिए जाने का फैसला सामने आते ही इंदौर के सारे समीकरण बदल गए हैं। अभी तक बमुश्किल 3 से 4 मजबूत दावेदार माने जा रहे थे, लेकिन अब एक अनार सौ बीमार वाली स्थिति बन गई है।

युवाओं को टिकट दिए जाने की अटकलों के बीच कई नए दावेदार सामने आए हैं, लेकिन पार्टी की चिंता यह है कि कांग्रेस उम्मीदवार संजय शुक्ला के सामने दमदारी से जीत दर्ज कर सके, ऐसा उम्मीदवार घोषित हो। फिलहाल नए समीकरण में पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, जीतू जिराती, गौरव रणदिवे, गोविंद मालू, गोपी नेमा और मधु वर्मा जैसे नाम सामने आए हैं।

जबकि दूसरी तरफ गोलू शुक्ला, दीपक जैन टीनू, अजयसिंह नरूका और अन्य दावेदार अपने स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता बताते हैं कि प्राथमिकता जीत की दावेदारी रहेगी। इंदौर में पार्टी की जीत में कोई रिस्क नहीं ले सकते। इसलिए पार्टी उम्र को लेकर कोई सख्त दायरा नहीं लागू कर रही है, पर लगातार मंथन के बाद जो बातें उभरकर सामने आई हैं, उसमें यह स्पष्ट है कि पार्टी की कोशिश नए चेहरे को सामने लाने की होगी।

DB

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!