भारत को सीख देने वाले पाक की खुली पोल: अपने ही वतन में बेगाने हैं अहमदिया

पेशावर। अल्‍पसंख्‍यकों के हितों को लेकर भारत को सीख देने वाला पाकिस्‍तान एक बार फ‍िर बेनकाब हुआ है। पाकिस्‍तान में अहमदिया मुसलमानों के साथ हो रहे भेदभाव और जुर्म उसके कथनी और करनी की एक और पोल खोलती है। रविवार को पेशावर में अहमदिया मुसलमान की हत्‍या कर दी गई। पाकिस्‍तानी अखबार डॉन के मुताबिक पेशावर के बाजिदखेल इलाके में अहमदिया समुदाय के एक होम्‍योपैथिक डॉक्‍टर अब्‍दुल कादिर की इसलिए हत्‍या कर दी गई, क्‍योंकि वह अहमदिया थे। पाकिस्‍तान में यह अहमदिया समुदाय के लोगों की पहली हत्‍या नहीं है। पाकिस्‍तान में एक साल में यह पांचवी हत्‍या है। पाकिस्‍तान में अहमदिया समुदाय के खिलाफ जुर्म की लंबी कहानी है। खास बात यह है कि उनको प्रताड़‍ित करने में पाकिस्‍तान हुकूमत भी बढ़चढ़ कर हिस्‍सा लेती है। आखिर कौन है अहमदिया मुसलमान। पाक‍िस्‍तान के मुस्लिम क्‍यों करते इन पर जुर्म। इन मुद्दों को उकेरती ये रिपोर्ट।

पाकिस्‍तान का संविधान अ‍हमदिया को नहीं मानता मुस्लिम

पाकिस्तान में 40 लाख अल्पसंख्यक अहमदी दहशत के साए में जी रहे हैं। उनको अपने ही देश में बेगाना बनकर रखा गया है। वह कई दशकों से घृणा और उल्‍फत में जी रहे है। इसके लिए कोई और नहीं बल्कि पाकिस्‍तान का संविधान जिम्‍मेदार है। पाकिस्‍तान का संविधान अहमदिया को मुसलमान नहीं मानता है। दरअसल, इस्‍लामिक कानून और इस्‍लामिक इतिहास की अपनी-अपनी समझ के आधार पर मुस्लिम समुदाय के लोग कई पंथों या फ‍िरकों में विभक्‍त हैं। इन्‍हीं फ‍िरकों में से एक अहमदिया भी है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!