IMA ने किया आयुर्वेदिक डॉक्टरों के सर्जरी प्रशिक्षण में असहयोग का आह्वान, लोगों को भी करेंगे जागरुक

नई दिल्ली। कुछ विशिष्ट स्नातकोत्तर आयुर्वेदिक डॉक्टरों को सामान्य सर्जरी के लिए प्रशिक्षित किए जाने के केंद्र के आदेश का विरोध तेज हो गया है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने अपने आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए सर्जन और एनेस्थियोलाजिस्ट का आह्वान किया है कि वे आयुष डॉक्टरों को प्रशिक्षित करने असहयोग करें। उसका कहना है कि सरकार की अधिसूचना से मिक्सोपैथी (उपचार की एक से अधिक पद्धति का घालमेल) की स्थिति उत्पन्न होगी।

आइएमए अध्यक्ष डॉ. जेए जयलाल ने कहा है कि एसोसिएशन ऐसे एक हजार एलोपैथी के डॉक्टरों की सूची सरकार को सौंपेगी, जो सुदूर क्षेत्रों में काम करने के इच्छुक हैं ताकि डॉक्टरों की कमी के झूठे दावे का पर्दाफाश हो सके। एसोसिएशन ने देशभर में एक फरवरी से क्रमिक भूख हड़ताल भी शुरू की थी, जो रविवार को समाप्त हो गई।

15 फरवरी से 31 मार्च तक किए जाएंगे ऑनलाइन हस्ताक्षर

उन्होंने कहा कि देश में स्वास्थ्य सेवाओं को बचाने की दिशा में यह हमारा पहला कदम था। अब हम अपने आंदोलन को असहयोग के जरिये अगले चरण में ले जाएंगे। एसोसिएशन ने 15 फरवरी से 31 मार्च तक ऑनलाइन हस्ताक्षर अभियान चलाने की घोषणा की है।

एक बयान में कहा गया है कि आइएमए के सभी सदस्य, सभी विशेषज्ञ संस्थाएं, एलोपैथी पढ़ने वाले छात्र, देश की सभी महिला डॉक्टर चिकित्सा की अलग-अलग पद्धतियों को आपस में मिलाने के इस अवैज्ञानिक तरीके के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!