आतंकवाद के साये से बाहर निकला कश्मीर, स्थायी शांति बहाली की दिशा में आगे बढ़ा

नई दिल्ली। पिछले तीन दशक से हिंसा से ग्रस्त जम्मू-कश्मीर के लोग अब आतंकवाद के अतीत से पीछा छुड़ाने की कोशिश कर रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार मकबूल बट और अफजल गुरू की मौत की बरसी पर बंद के आह्वान का बेअसर होना इसका सुबूत है। गृह मंत्रालय भी जम्मू-कश्मीर में स्थायी शांति बहाली की दिशा में इसे शुभ संकेत के रूप में देख रहा है। सुरक्षा एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 1984 के बाद से ही मकबूल बट की मौत की बरसी पर हर साल 11 फरवरी को जम्मू-कश्मीर में पूरा जनजीवन ठप हो जाता था। इसी तरह 2013 के बाद अफजल गुरू की बरसी पर नौ फरवरी को भी ऐसा होने लगा। 

सुरक्षा एजेंसियों का आकलन, मुख्य धारा में तेजी से शामिल हो रहे कश्मीरी

इस बार भी जेकेएलएफ ने नौ और 11 फरवरी को जम्मू-कश्मीर बंद का आह्वान किया था और श्रीनगर के कुछ इलाकों में हुर्रियत कांफ्रेंस के नाम पर छिटपुट पोस्टर भी लगे, लेकिन घाटी में इसका कोई असर नहीं दिखा। श्रीनगर में सुरक्षा कारणों से सार्वजनिक परिवहन सेवाएं बंद थीं, लेकिन निजी वाहन के साथ लोग धड़ल्ले से धूम रहे थे। गृह मंत्रालय को मिली रिपोर्ट में बताया गया कि श्रीनगर में भी कई स्थानों पर दुकानों के शटर बाहर भले गिरे हुए थे, लेकिन अंदर से दुकानदार सामान्य दिनों की तरह ग्राहकों को सामान की सप्लाई कर रहे थे। 

जनता के मिजाज में इस बदलाव को शुभ संकेत मान रहा है गृह मंत्रालय

गृह मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार मकबूल बट और अफजल गुरू की बरसी पर घाटी में सामान्य जनजीवन का होना एक शुभ संकेत है और इससे पता चलता है कि जम्मू-कश्मीर के लोग किस तरह से हिंसा से ऊब चुके हैं और आतंकवाद के अतीत को पीछे छोड़कर विकास के रास्ते पर आगे बढ़ना चाहते हैं। उनके अनुसार अनुच्छेद 370 खत्म होने के बावजूद पंचायत, ब्लाक व जिला विकास परिषदों के चुनाव जम्मू-कश्मीर के लोगों में शासन के प्रति भरोसा कायम करने में सफल रहे हैं। आतंकवादी गुटों से घाटी के युवाओं का मोहभंग और पत्थरबाजी की घटनाओं में कमी को भी इसी रूप में देखा जा रहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!