जापान ने पहली कोरोना वैक्सीन को मंजूरी दी, न्‍यूजीलैंड में तीन दिन का लॉकडाउन

टोक्यो। जापान ने रविवार को औपचारिक रूप से पहली कोरोना वैक्सीन को मंजूरी दे दी। साथ ही उसने कहा है कि कुछ ही दिनों में वह राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान शुरू कर देगा। उधर, स्थानीय संक्रमण के नए मामले मिलने के बाद न्यूजीलैंड के सबसे बड़े शहर आकलैंड में तीन दिन के लॉकडाउन का एलान किया गया है। जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि उसने फाइजर वैक्सीन को मंजूरी प्रदान की है। दरअसल, शुक्रवार को ही एक सरकारी पैनल ने इस बात की घोषणा की थी कि देश में किए गए क्लीनिकल ट्रायल के अंतिम परिणामों से पता चलता है कि इसका प्रभाव वैसा ही जैसा विदेशों में था। 

बीस हजार फ्रंट लाइन वर्करों को लगाया जाएगा टीका 

कई देशों ने पिछले वर्ष के अंत से ही अपने नागरिकों का टीकाकरण शुरू कर दिया था। वर्तमान योजना के तहत जापान के अस्पतालों में काम कर रहे बीस हजार फ्रंट लाइन वर्करों को बुधवार से टीका लगाया जा सकता है। इसके बाद 37 लाख दूसरे चिकित्साकर्मियों को टीका लगाया जाएगा। अप्रैल से बुजुर्गो को टीका लगाए जाने का काम शुरू होने की उम्मीद है। जापान को इस वर्ष के अंत तक फाइजर से 14.4 करोड़, एस्ट्राजेनेका से 12 करोड़ और मॉडर्ना से पांच करोड़ टीका मिलने की उम्मीद है। एस्ट्राजेनेका ने भी मंजूरी के लिए आवेदन किया है जबकि मॉडर्ना ने अभी तक आवेदन भी नहीं किया है। 

बांग्लादेश में 28 फरवरी तक बंद रहेंगे स्कूल

पिछले 24 घंटे में बांग्लादेश में संक्रमण के 291 मामले सामने आए हैं। इसको देखते हुए देश में स्कूलों को बंद रखने की समयसीमा बढ़ाकर 28 फरवरी कर दी गई है। बता दें कि 29 जनवरी को शैक्षिक संस्थानों को 14 फरवरी तक बंद करने का एलान किया गया था। अब तक ब्रिटेन में डेढ़ करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!