कारों में इलेक्ट्रिक सनरूफ की क्या है जरूरत, जानिये इसके फायदे और नुकसान

नई दिल्ली:स्वदेशी हो या विदेशी आज के समय में कारों में सनरूफ का चलन काफी तेजी से बढ़ रहा है। पहले यह सिर्फ प्रीमियम कारों में देखने को मिलती थी लेकिन आज के दौर में तकरीबन हर सब-कॉम्पैक्ट या मिड एसयूवी या सेडान में सनरूफ देखने को मिलती है। आजकल हर युवा की पहली पसंद सनरूफ वाली कारें होती हैं। वो चाहते हैं कि उनकी कार में सनरूफ जैसा फीचर हो। इसमें कोई दो राय नहीं हैं कि सनरूफ वाली कारें सामान्य कारों के मुकाबले थोड़ी ज्यादा शानदार नज़र आती हैं। लेकिन सनरूफ के अपने फायदे और नुकसान दोनों ही होते हैं, तो आइये जानते हैं कि क्या वाकई में सनरूफ वाली गाड़ी आपके लिए काम की है।

खास मौसम में काम आती है सनरूफ: यदि आपकी कार में सनरूफ है और आप इसके प्रयोग के बारे में सोच रहें हैं तो आपको इसके लिए एक बेहद ही खास मौसम की जरूरत पड़ती है। खास से हमारा मतलब है ऐसा मौसम जिसमें न तो ज्यादा गर्मी हो और न ही अधिक सर्दी और न ही बरसात। अब ऐसा मौसम देश के हर हिस्से में मिलना बहुत ही मुश्किल है। आप कभी भी नहीं चाहेंगे कि, भीषण गर्मी में आप खुद को कार की बंद एसी से बाहर निकालकर कड़ी धूप में सनरूफ का आनंद लें। सनरूफ खोलकर गाड़ी चलाना तभी मजेदार है जब मौसम बेहद सुहाना हो।

सनरूफ के फायदे: अगर आपकी कार में सनरूफ दी गई है, तो इसका अपना एक अलग मज़ा है। क्योंकि आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के सामने अपना टशन दिखाने के लिए कार की सनरूफ से बाहर निकल कर फोटो क्लिक करवा सकते हैं। धीमी गति पर कार के चलते वक्त इससे बाहर निकल कर मौसम का मज़ा और ताज़ी हवा ले सकते हैं। इतना ही नहीं, बारिश में कार के चलते वक्त आप इसका सिर्फ पर्दा हटा देंगे तो सनरूफ के ग्लास से गाड़ी की छत पर गिर रही बूंदों को देख पाएंगे जो एक बहुत ही शानदार एहसास लगता है।

सनरूफ के नुकसान: कार के सनरूफ वाले मॉडल्स लेते वक्त बहुत सारे लोग इस बात पर गौर नहीं करते हैं, लेकिन सनरूफ आपकी कार की मजबूती को ही कम कर देती है। दरअसल कार की बॉडी को चारों तरफ से मजबूत मेटेल से पैक किया जाता है। लेकिन रूफ पर इतना बड़ा कट कार की छत को कहीं न कहीं कमजोर कर देता है। जिसके कारण किसी भी आपात स्थिती में यानी कि, दुर्घटना वाली स्थिती में आपकी कार के टक्कर होने पर कार की मजबूती का प्रतिशत कम हो जाता है। साथ ही सनरूफ को बार-बार खोलने बंद करने से इसके फिक्स स्लॉट में गैप आ जाता है। जिस वजह से कई बाहरी हवा का रिसाव गाड़ी में होने लगता है। जिससे एसी ठीक तरह से ठंडा नहीं कर पाता है। इसके अलावा सनरूफ वाली गाड़ी बारिश में बाहर खड़ी करने पर जंग खा सकती है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!