भूमि पूजन: रामलला के लिए लाई भेंट जब कार में ही भूल गए पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या में बुधवार को शुभ मुहूर्त में भूमि पूजन किया। इस दौरान उनके साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और राम मंदिर न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपल दास समेत तमाम लोग मौजूद थे। भूमि पूजन के लिए जब पीएम मोदी पूजा स्थल पर पहुंचे तो वे रामलला के लिए लाई भेंट कार में ही भूल गए।

वे पूजन स्थल पर पहुंचने के बाद वापस कार की तरफ लौट गए। लोग सोच में पड़ गए कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि पीएम मोदी पूजा स्थल से वापस जा रहे हैं। वे तेजी में गए और कार से रामलला के लिए भेंट को लेकर वापस लौटे।

प्रधानमंत्री मोदी अयोध्या पहुंचने के बाद सबसे पहले हनुमानगढ़ी मंदिर में गए। यहां पर उन्होंने आरती की और मंदिर का परिक्रमा भी किया। इसके बाद वे श्री राम जन्मभूमि गए और रामलला का दर्शन किया। उन्होंने भगवान राम को साष्टांग दडंवत प्रणाम किया। इसके बाद उनकी आरती की और फूल चढ़ाने के बाद परिक्रमा कर भूमि पूजन स्थल पर पहुंचे।

पीएम मोदी ने बनाएं आज तीन रिकॉर्ड

ध्यान रहे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में 28 साल बाद पहुंचे हैं। वह एक साथ तीन रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं। वह श्रीराम जन्मभूमि जाने वाले प्रथम प्रधानमंत्री बने हैं। यह देश में पहला मौका है, जब प्रधानमंत्री अयोध्या की हनुमानगढ़ी का दर्शन किए। इसी के साथ देश की सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के प्रतीक किसी मंदिर के शुभारंभ कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले पहले प्रधानमंत्री के तौर पर भी नरेंद्र मोदी का नाम दर्ज हो गया है। यह जानकारी भूमि पूजन आयोजन से जुड़े सूत्रों ने दी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!