ऑक्सफोर्ड वैक्सीन परीक्षण में भारतीय ने लगाई जान की बाजी

लंदन । यूके में फार्मा कंसल्टेंट दीपक पालीवाल ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की कोविड-19 वैक्सीन के लिए वॉलंटियर के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं। हालांकि इसके कई संभावित खतरे थे लेकिन दीपक ने इस अभियान का हिस्सा बनने की ठानी। दीपक के इस फैसले को लेकर उनके परिवार और दोस्तों में थोड़ी झिझक थी। उन्होंने कहा, मेरी पत्नी समेत पूरा परिवार मेरे इस फैसले को लेकर फिक्रमंद था। मुझे इस प्रयोग का हिस्सा बनने से मना किया जा रहा था। लेकिन मुझे यह कहना था। मैं दुनिया को इस वैश्विक महामारी से बचाने में मदद करना चाहता था। भले ही इसके लिए मुझे अपनी जान खतरे में क्यों न डालनी पड़ती। मूल रूप से जयपुर के रहने वाले पालीवाल ने कहा, मुझे कुछ चिंताएं थीं क्योंकि यह वैक्सीन सिर्फ जानवरों पर टेस्ट की गई थी। लोगों ने मुझे कई तरह की चेतावनियां दीं। कुछ ने कहा कि इसका असर मेरी प्रजनन क्षमता पर पड़ सकता है। कुछ ने यह भी कहा कि रिचर्स के लिए मेरे शरीर में चिप डाली जा सकती है ताकि मेरी मूवमेंट को ट्रैक किया जा सके। 11 मई को पालीवाल को वैक्सीन दी गई और वह तीन घंटे बाद घर आ गए। उन्हें कई गाइडलाइंस का पालन करना था। उन्हें स्टडी विजिट अटैंड करनी थी, सेंटर पर आने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट नहीं लेना था और जांचकर्ताओं को उनके व्यवहार का आकलन और स्टडी करने की इजाजत देना शामिल था। तब से पालीवाल कई बार फॉलोअप विजिट के लिए जा चुके हैं। वह एक साल तक ऑब्जर्वेशन में रहेंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!