मध्य प्रदेश: 18 केस का वांटेड अपराधी शेखर लोधी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पुलिस ने एक मुठभेड़ में 20 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। भोपाल आईजी उपेंद्र जैन ने बताया कि शेखर लोधी के खिलाफ 18 मामले थे और उसकी गिरफ्तारी पर 20,000 रुपये का इनाम था, आज कलियासोत के पास पुलिस के साथ मुठभेड़ में वो घायल हो गया। पुलिस द्वारा रोकने पर उसने भागने की कोशिश की और गोलीबारी की। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।

भोपाल दक्षिण के पुलिस अधीक्षक सांई कृष्णा एस थोटा ने बताया कि छोला रोड़ क्षेत्र का रहने वाला शातिर बदमाश शेखर लोधी को एक सूचना पर पुलिस ने सुबह रातीबड़ क्षेत्र के कलियासोत रोड़ के समीप एक स्कूल के समीप घेराबंदी की गई। इस दौरान पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया। पकड़े जाने के डर से उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जवाबी कार्रवाई में आरोपी को दबोच लिया गया।

मुठभेड में आरोपी शेखर के पैर में गोली लग गई, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को मौके से आरोपी की पिस्टल भी बरामद हुई है। वहीं, घायल बदमाश को इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल ले जाया गया। एसपी थोटा ने बताया कि शेखर लम्बे समय से फरार चल रहा था, उस पर राजधानी भोपाल के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हत्या, लूट सहित 18 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!