असम में कब ठीक होंगे हालात? बाढ़ से अब तक 87 लोगों की मौत; 25 लाख लोग प्रभावित

असम में बाढ़ से मची तबाही के चलते अब तक 87 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि तकरीबन 25 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। राज्य में मंगलवार को बाढ़ की वजह से दो और लोगों की जान गई। यह जानकारी असम सरकार के अधिकारियों ने दी।

असम के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा, ‘राज्य में बाढ़ में दो और लोग मारे गए हैं, कुल मौतों का आंकड़ा 87 हो गया है।’ राज्य सरकार के अनुसार, बाढ़ के कारण राज्य के 24 जिलों में कुल 24,19,185 लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं, असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने गोवपारा के जिला प्रशासन के साथ कोरोना वायरस की स्थिति और बाढ़ के परिदृश्य की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को असम बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए राहत उपायों को तेज करते हुए किसानों के बीच प्रधानमंत्री आवास बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) के बारे में जागरूकता पैदा करने का निर्देश दिया है। उससे पहले, सीएम ने चिरांग जिले के तुलसी झोरा में एई नदी के कारण बाढ़ और कटाव का भी निरीक्षण किया था।

सोनोवाल ने ट्वीट किया, ‘चिरांग जिले के कई हिस्से बाढ़ और कटाव का सामना कर रहे हैं। राहत कार्य 24×7 चल रहा है। आज सुबह तुलसीझोरा में ऐई नदी के पास बाढ़ और कटाव प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को युद्ध स्तर पर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।’

असम में कई दिनों से बाढ़ की स्थिति गंभीर

असम में बाढ़ की स्थिति पिछले कई दिनों से गंभीर है, जिसमें ब्रह्मपुत्र सहित अधिकांश नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। राज्य में कछार जिले से होकर बहने वाली बराक नदी का जलस्तर भी हाल के दिनों में बढ़ रहा है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ की स्थिति रिपोर्ट के अनुसार, बाढ़ से 24 जिले प्रभावित हुए हैं, 1,09,600.53 हेक्टेयर फसलों को नुकसान पहुंचा है। इसमें कहा गया है कि बढ़ते जलस्तर ने कुल 2,254 गांवों को प्रभावित किया है। सरकार ने राज्य में बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए जिलों में 276 राहत शिविर और 192 राहत वितरण केंद्र स्थापित किए हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!