कानपुर एनकाउंटर में बड़ा खुलासा : आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद बाइक से भागा था विकास दुबे, बीच में बदली गाड़ी

कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद मोस्टवांटेड विकास दुबे बाइक से भागा था। इसके बाद बेला-विधूना रोड पर पहले से मौजूद वैन का भागने में सहारा लिया। मुखबिर के जरिए विकास दुबे को रात साढ़े आठ बजे ही एनकाउंटर की सूचना मिल गई थी। इसकी पुष्टि एनकांउटर में गिरफ्तार उसके गुर्गे दयाशंकर अग्निहोत्री उर्फ कल्लू ने पुलिसिया पूछताछ में की। ऐसे में साफ है कि उसने हमले के साथ भागने की पूरी तैयारी कर ली थी।

सचेंडी के चैनपुरवा में रात रुकने सूचना पर फूले हाथपांव
सचेंडी इंस्पेक्टर अतुल सिंह को शनिवार रात सूचना मिली की कि वारदात की रात विकास दुबे गुर्गों के साथ क्षेत्र के गांव चैनपुरवा के गड़रियनपुरवा आया था। यहां उसका एक परिचित रहता है, जिसने अपने खेत के ट्यबवेल के पास बने कमरे में रात रुकाई थी। यही नहीं विकास दुबे ने वारदात की रात जिस कार का प्रयोग भागने के लिए किया था, वह कार अब भी परिचित के घर के पास मौजूद है। सूचना पर अलर्ट इंस्पेक्टर ने गड़रियनपुरवा में दबिश देकर एक परिवार के चार सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें सूचना गलत होने की बात सामने आई। इंस्पेक्टर ने बताया कि जिस परिवार से पूछताछ की गई। उसके घर एक रिश्तेदार आया है। उसी रिश्तेदार की कार है।

 सीओ को घेरकर मारा था

पूछताछ में कल्लू ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि घटना वाले दिन जब पुलिस दबिश देने वाली थी तो रात साढ़े आठ बजे चौबेपुर थाने से फोन आ गया था। विकास ने फोन पर बात की। फोन कटने के साथ ही विकास ने कल्लू से कहा कि वह घर के सारे दरवाजे और खिड़की बंद कर ले। खुद अन्य लोगों के बुलाने के इंतजाम में लग गया। ठीक एक घंटे बाद पचास असलहा धारियों के साथ वापस लौटा और कोठी समेत आसपास के घरों में तैनात कर दिया। इसके बाद जब देर रात पुलिस आई तो सभी ने एक साथ फायरिंग शुरू कर दी। 

मुझे मत मारो, तुम लोग ठीक नहीं कर रहे
शहीद सीओ देवेंद्र मिश्र अपनी जान बचाने के लिए विकास के मामा प्रेमप्रकाश पांडेय के घर कूद गए थे। कल्लू के मुताबिक उन्हें पांच -छह लोगों ने घर में ही घेर लिया। उस दौरान सीओ ने कहा भी कि मुझे मत मारो तुम लोग ठीक नहीं कर रहे हो। वह कुछ और बोल पाते उससे पहले उनके सिर पर गोली मार दी गई।  

बचपन से ही विकास के परिवार ने पाला कल्लू को 
कल्लू ने बताया कि जब वह तीन साल की उम्र का था तभी उसके माता-पिता का निधन हो गया था। तब विकास के पिता रामकुमार और मां सरला देवी ने ही उसे पाल पोसकर बड़ा किया। उसके बड़े होने पर विकास ने उसकी शादी रेखा से करा दी। जिससे उसकी दो बेटियां मुस्कान और महक हुईं। कल्लू ने बताया कि वह विकास के घर और व्यापार से जुड़े सारे काम करता है। साथ ही जरूरत पड़ने पर उसके लिए गोली भी चलाता है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!