विकास दुबे पर एक लाख रुपये का इनाम

सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों का हत्यारोपी विकास दुबे के ऊपर एक लाख रुपये इनाम की घोषणा । घटना के बाद आईजी रेंज ने उस पर 50,000 के इनाम की घोषणा की थी। शनिवार को एडीजी जोन जेएन सिंह के पास इसकी रिपोर्ट बनाकर इनाम की रकम एक लाख कर दिए जाने की संस्तुति की गई । जिस पर एडीजी के हस्ताक्षर होने के साथ ही इनाम राशि बढ़ जाएगी। 

18 आरोपियों पर 25,000 का इनाम :

घटना में शामिल विकास के गुर्गे श्यामू बाजपेई, छोटू शुक्ला ,जेसीबी चालक मोनू, जहान यादव, दयाशंकर अग्निहोत्री, शशिकांत, पंडित शिव तिवारी, विष्णु पाल, राम सिंह, राम बाजपेई, अमर दुबे, प्रभात मिश्रा, गोपाल सैनी, वीरू भवन, शिवम दुबे, बालगोविंद और बउवा दुबे के खिलाफ 25,000 रुपये के इनाम की घोषणा की गई है। 

गांव के सैकड़ों मकानों में लग गए ताले, हर तरफ सन्नाटा
घटना के बाद से विकास दुबे के गांव बिकरू से सैकड़ों परिवार घरों में ताला लगाकर चुपचाप भाग निकले हैं। लोगों में दहशत है कि पुलिस कहीं नजदीकी होने के नाते उनके खिलाफ भी कार्रवाई न कर दे। जो लोग गांव में हैं भी, वे घरों से नहीं निकल रहे। चारों ओर सन्नाटा छाया हुआ है। आपके अपने हिन्दुस्तान अखबार ने पूरे गांव का मुआयना किया तो सैकड़ों घरों में ताला लटका मिला। गाय-भैंस और बकरियां बाहर बंधी मिलीं। ऐसा लगा कि आनन-फानन में जान बचाकर परिवार भागे हैं। कई घरों के बाहर बंधे मवेशी भूख से बेहाल होकर चिल्लाए तो पड़ोसियों ने चारा दिया। जिन घरों में ताला नहीं है, वहां महिलाएं या बुजुर्ग ही मिले। वे भी घर के अंदर ही कैद हैं। पुरुष रिश्तेदारों या नजदीकी के यहां पलायन कर गए हैं। कई घरों में तो दहशत के चलते चूल्हे तक नहीं जले।

एक भी युवा नहीं मिला
दहशत का आलम यह है कि एक भी युवा गांव में नहीं है। ज्यादातर युवा सीधे विकास दुबे के घर से किसी न किसी माध्यम से जुड़े ही थे। बिकरू कांड के बाद परिजनों ने उन्हें रिश्तेदार या फिर किसी नजदीकी के यहां भेज दिया है। दो दिन से गांव में एक भी युवा नहीं दिखा।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!