कानपुर एनकाउंटर : औरैया बाईपास पर मिली कार, क्या विकास इसी से भागा ? पुलिस जांच में जुटी

औरैया-दिबियापुर बाईपास पर सदर कोतवाली के एलजी गार्डन गेस्ट हाउस के पास रविवार को अज्ञात कार मिलने से सनसनी फैल गई। लखनऊ के नम्बर की ये कार किसी अमित दुबे के नाम पर रजिस्टर्ड है। आशंका जताई जा रही है कि कानपुर मुठभेड़ कांड में फरार आरोपियों ने इस कार का प्रयोग किया है। गाड़ी के अंदर रखे संदिग्ध कागज, गाड़ी में लगी हुई है चाबी। शक और गहरा दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही।

कानपुर में दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमले में आठ पुलिसकर्मियों के शहीद होने के बाद मुख्य आरोपी विकास दुबे फरार है। पेट्रोलिंग तथा चेकिंग कर रही हैं। आसपास के जिलों में तलाश की जा रही है। 

आसपास जिलों की सीमाएं सील : पुलिस ने कानपुर मंडल के कानपुर, कानपुर देहात, कन्नौज, फर्रुखाबाद, इटावा, औरैया की सभी सीमाएं सील कर दी हैं। जीटी रोड पर स्थित गांव में हुई घटना के बाद से जीटी रोड पर जगह-जगह बैरियर लगाकर हो रही है संघन तलाशी ली गई। वहीं फॉरेंसिंक टीमें भी घटनास्थल पर जांच पड़ताल के लिए पहुंची है। अपराधी विकास के घर को चारों तरफ पुलिस तैनात कर दिया गया है। 

कानपुर देहात से विकास दुबे के बहनोई को पुलिस ने हिरासत में लिया :घटना के बाद शुक्रवार सुबह शिवली पुलिस ने विकास दुबे के बहनोई दिनेश तिवारी को हिरासत में ले लिया है। उनके घर में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दिनेश व उनके परिवार के लोगों की गतिविधियों को पुलिस ने चेक किया।

किलेनुमा मकान को पुलिस ने ढहाया
पुलिस ने बिकरू कांड के अगले दिन ही एडीजी जेएन सिंह और आईजी मोहित अग्रवाल ने विकास के किलेनुमा मकान को ढहाने का आदेश दिया। सुबह करीब 9:30 बजे जेसीबी से मकान ढहाने की कार्रवाई शुरू हुई तो पुलिस कर्मियों ने राहत की सांस ली। इकसे साथ ही हर वर्ग के लोगों में पुलिस की इस कार्रवाई की प्रशंसा देखने को मिली।
मोहित अग्रवाल, आईजी रेंज का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इससे कि फिर कोई बदमाश पुलिस पर इस तरह का हमला करने की हिम्मत नहीं जुटा सके। विकास के अन्य संपत्ति का भी ब्योरा जुटाया जा रहा है। 

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!