50 बदमाशों ने विकास दुबे के घर से पुलिस पर चलाई थी गोलियां

कानपुर: विकास दुबे के साथ रहने वाले दयाशंकर अग्निहोत्री को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में दयाशंकर ने कई बड़े खुलासे किया। दयाशंकर ने पुलिस को बताया कि विकास के पास रात लगभग साढ़े आठ बजे यह सूचना आ गई थी कि पुलिस छापा मारने वाली है। इसके बाद विकास दुबे ने दयाशंकर से कहा घर के सारे दरवाजे खिड़कियां बंद कर लो। विकास खुद बदमाशों का इंतजाम करने चला गया। करीब 1 घंटे बाद वह 50 असलहाधारी बदमाशों को लेकर घर लौटा। जिसके बाद उन्होंने पुलिस से मोर्चा लेते हुए आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी। दयाशंकर ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने के बाद विकास के पास जिस का भी फोन आ रहा था वह उनसे यही कह रहा था की आने दो सबको कफन में यहां से भिजवाऊंगा।

बता दें कि रविवार सुबह पुलिस ने विकास दुबे के साथ रहने वाली दयाशंकर को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि दयाशंकर के पैर में गोली लगी। पुलिस से पूछताछ में उसने बताया कि उसके परिवार को दो बेटियां और पत्नी है। पत्नी का नाम रेखा दो बेटियां मुस्कान और महक है। पूछताछ के दौरान दयाशंकर ने बताया कि 3 साल की उम्र में ही उसके माता-पिता का निधन हो गया था,  जिसके बाद से उसे विकास दुबे के माता-पिता ने पाला और शादी विवाह कराया। वह उनके घर में रहकर खाना बनाने और पशुओं को चारा पानी करने का काम करता था। दयाशंकर ने बताया कि घटना के दिन चौबेपुर थाने से विकास के मोबाइल पर रात करीब 8:30 बजे एक फोन आया। 

एसओ सस्पेंड, फोन पर कई बार हुई थी मोस्ट वांटेड से बात
मोस्ट वांटेड विकास दुबे के घर दबिश के दौरान चौबेपुर एसओ की भूमिका संदिग्ध मिलने और लापरवाही पर एसएसपी दिनेश कुमार पी ने शनिवार को ही सस्पेंड कर दिया है। साथ ही थाने में तैनात सिपाही से लेकर सभी दरोगा की गोपनीय जांच भी की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि किस गद्दार ने दबिश से पहले मुखबिरी की थी। जांच पूरी होने के बाद दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जेल भेजा जाएगा।

बिकरू कांड की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पुलिस के ही किसी भेदिए ने फोन पर विकास को दबिश से पहले सूचना दे दी थी। एसटीएफ की जांच में चौबेपुर एसओ की भी उससे कई बार बातचीत होने की बात सामने आई है। सिपाही और एक होमगार्ड के भी बातचीत करने की जानकारी सामने आ रही है।
यही नहीं, दबिश के दौरान चौबेपुर एसओ विनय तिवारी सबसे पीछे रह गए और दूसरे थानेदारों व पुलिसकर्मियों को आगे जाने दिया, जिन्हें क्षेत्र की ज्यादा जानकारी नहीं थी। इसे घोर लापरवाही माना गया है। इसके चलते एसओ पर कार्रवाई की गई। चौबेपुर थाने के सभी पुलिस कर्मियों की कॉल डिटेल के साथ ही अन्य जांच की जा रही है। इसमें भेदिए का नाम सामने आने की उम्मीद है ?

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!