एयर इंडिया के अपहरण की मिली धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

एयर इंडिया के अपहरण की धमकी मिलने के बाद शनिवार को भारत के सबसे व्यस्त हवाई अड्डे छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और अन्य हवाई अड्डों के आस-पास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। मुंबई हवाई अड्डे के ऑल इंडिया ऑपरेशनल कंट्रोल सेंटर में शुक्रवार रात टेलीफोन पर धमकी मिली थी कि इंडियन एयरलाइंस (एयर इंडिया का एक अंग) की एक उड़ान को हाईजैक कर पाकिस्तान ले जाया जाएगा।

नाम गोपनीय रखने की शर्त पर एक शीर्ष अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “इसे गैर-विशिष्ट खतरे के रूप में देखा गया है, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए हमने इसे गंभीरता से लिया है। चूंकि किसी विशेष उड़ान की जानकारी नहीं दी गई है जिसे निशाना बनाया जा सकता है, इसलिए हम मानकर चल रहे हैं कि यह देश में एयर इंडिया की किसी सभी उड़ानों पर लागू होता है।” 

इससे पहले शनिवार सुबह, सभी संबंधित एजेंसियों ने एक बैठक कर और बाद में ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन (बीसीएसी) के महानिदेशक ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को तत्काल सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया। सीआईएसएफ देशभर के हवाईअड्डों की सुरक्षा करती है।

बीसीएसी के नई दिल्ली स्थित डिप्टी डायरेक्टर ऑपरेशंस 2 के माध्यम से जारी निर्देश के अनुसार, सभी उड़ानों और यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर सभी विमान ऑपरेटरों को आठ विशेष मानकों को स्वीकार करना होगा।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!