600 नहीं 1000 अंकों की होगी मार्कशीट: अगले सत्र से हाईस्कूल में पढ़ाए जाएंगे 10 विषय, UP बोर्ड ने मांगे सुझाव

अगले सत्र से यूपी बोर्ड हाईस्कूल के बच्चों को 10 विषय पढ़ाने की तैयारी है। 10 विषयों का खाका यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। यह प्रस्ताव हूबहू लागू कर दिया जाए या कोई संशोधन करना चाहिए। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा परिषद ने ई मेल upmspncf2023@gmail.com पर 29 जून तक सुझाव मांगा है। आए हुए सुझावों पर विचार करने के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा।नई शिक्षा नीति 2020 के क्रम में भारत सरकार से जारी नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क (एनसीएफ)- 2023 के अंतर्गत हाईस्कूल (कक्षा नौ और 10) की पाठ्यचर्या में संशोधन किया गया है। हाईस्कूल में छह विषय अनिवार्य रूप से पढ़ाए जा रहे हैं। अब उसकी जगह 10 विषय कर दिए जाएंगे। सभी को तीन भाषाएं पढ़नी होंगी। इसमें हिंदी तो सबको पढ़नी होंगी। इसके अलावा संस्कृत, अंग्रेजी या देश की 17 भाषाओं में किसी एक को ले सकते हैं।

चौथा विषय गणित सभी के लिए अनिवार्य होगा। ऐसे ही विज्ञान, सामाजिक विज्ञान भी अनिवार्य होगा। अंतर विषयक में गृह विज्ञान, मानव विज्ञान, वाणिज्य, एनसीसी, कंप्यूटर, कृषि, पर्यावरण में से किसी एक विषय को ले सकते हैं। आठवां विषय कला शिक्षा क्षेत्र में से चित्रकला, रंजन कला, संगीत गायन, वादन में से कोई एक लेना होगा। शारीरिक शिक्षा के अंतर्गत नैतिक, योग, खेल आदि में से भी एक विषय लेना होगा। 10वें विषय के रूप में व्यावसायिक शिक्षा पढ़नी होगी। इसमें 26 विषय हैं।
नौवीं और 10वीं में अलग-अलग विषय पढ़ने होंगे। इसके लागू होने के साथ ही विज्ञान वर्ग, कला वर्ग, कामर्स और व्यवसायिक वर्ग का प्रारूप खत्म हो जाएगा। हर बच्चे को दो वर्ष में व्यवसायिक के दो विषय पढ़ने होंगे। इससे वह बाद में स्वरोजगार भी शुरू कर सकते हैं।
आंतरिक मूल्यांकन के होंगे 20 अंक
अब तक हाईस्कूल का अंकपत्र 600 अंकों का होता था। वह अब 1000 अंकों का होगा। इसमें प्रत्येक विषय 100 अंक का होगा। उसमें से 80 अंक की परीक्षा होगी और 20 अंक आंतरिक मूल्यांकन से मिलेगा।
बदलेगा प्रश्नों का प्रारूप
यूपी बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने बताया कि अब प्रश्न पत्र का प्रारूप भी बदल जाएगा। नए प्रारूप में 20 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। 30 अंकों के दक्षता आधारित प्रश्न और 30 अंक के वर्णात्मक प्रश्न होंगे।
ग्रेडिंग सिस्टम लागू
सचिव ने बताया कि पाठ्यचर्या में बदलाव के साथ ही ग्रेडिंग सिस्टम लागू कर दिया जाएगा। अंक पत्र में अंकों के सामने ग्रेड भी लिखा रहेगा। उन्होंने बताया कि 91 से अधिक अंक पाने वाले ए-1 ग्रेड में उत्तीर्ण होंगे। 81 से 90 अंक तक ए-2, 71 से 80 अंक तक बी-1, 61 से 70 अंक तक बी-2, 51 से 60 अंक तक सी-1, 41 से 50 अंक तक सी-2, 33 से 40 अंक तक डी ग्रेड के माने जाएंगे। वहीं 32 अंक से कम वाले को ई ग्रेड मिलेगा।

  • सम्बंधित खबरे

    बाबा साकार हरि पर यौन शोषण का आरोप, इन गंभीर मामलों में भी है आरोपी, छूटते ही बदला था नाम

    हाथरस सत्संग हादसे के बाद ‘भोले बाबा’ उर्फ नारायण साकार हरि काफी चर्चा में है। पुलिस उसके मैनपुरी स्थित आश्रम के बाहर मौजूद है लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं कर पा…

    भगदड़ में मथुरा, कासगंज, अलीगढ़, आगरा समेत हरियाणा के श्रद्धालुओं की मौत,देखें मृतकों की लिस्ट

    लखनऊ. उत्तर प्रदेश के हाथरस में भोले बाबा के सत्संग के दौरान हुई भगदड़ में अब तक 116 लोगों की मौत हो गई है. जबकि कई लोग घायल बताए जा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    व्यापार

    ग्लोबल इंडिया एआई शिखर सम्मेलन 3 जुलाई से नई दिल्ली में

    ग्लोबल इंडिया एआई शिखर सम्मेलन 3 जुलाई से नई दिल्ली में

    शेयर बाजार ने भरी उड़ान, 80000 के पार सेंसेक्स

    शेयर बाजार ने भरी उड़ान, 80000 के पार सेंसेक्स

    देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने 3 जुलाई से अपने प्रीपेड टैरिफ प्लान की कीमतें बढ़ाने का एलान कर दिया

    देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने 3 जुलाई से अपने प्रीपेड टैरिफ प्लान की कीमतें बढ़ाने का एलान कर दिया

    शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत; सेंसेक्स 186 अंक टूटा, निफ्टी 23800 के पार

    शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत; सेंसेक्स 186 अंक टूटा, निफ्टी 23800 के पार

    सेंसेक्स नए शिखर के साथ 78000 के करीब पहुंचा, निफ्टी 23700 से केवल 14 अंक दूर

    सेंसेक्स नए शिखर के साथ 78000 के करीब पहुंचा, निफ्टी 23700 से केवल 14 अंक दूर

    दूसरे दिन फिर उछला शेयर बाजार, जानिए सेंसेक्स और निफ्टी की चाल

    दूसरे दिन फिर उछला शेयर बाजार, जानिए सेंसेक्स और निफ्टी की चाल
    Translate »
    error: Content is protected !!