2014 और 2019 में राज्यवार किस पार्टी को मिले थे कितने वोट, इस बार मतदाता किन दलों पर बरसाएंगे प्यार?

लोकसभा चुनाव 2024 की मतदान प्रकिया 1 जून को खत्म हो गई। अब बारी है जनादेश की। 18वीं लोकसभा चुनाव के लिए हुए चुनाव में कुल 8360 उम्मीदवार उतरे। बीते ढाई महीने से चल रही चुनाव की प्रक्रिया के बाद अब लोगों की नजरें नतीजों पर हैं। इस पूरे चुनाव में मत प्रतिशत चर्चा का प्रमुख विषय बना रहा। शुरुआत में विपक्ष ने चुनाव आयोग पर देरी से वोटिंग के आंकड़े देने का आरोप लगाया हालांकि आयोग ने इसका खंडन किया। चुनाव आयोग के आंकड़ों से पता चलता है कि सात चरण में 2019 के मुकाबले मत प्रतिशत गिरा है। हालांकि, मतदान करने वालों के आंकड़े बढ़ गए। इस बीच 1 जून को आए एग्जिट पोल के अनुमानों में भाजपा नीट एनडीए को प्रचंड बहुमत दिखाया गया है। कई ऐसे राज्य हैं जहां भाजपा को सीटों से ज्यादा उसके मत प्रतिशत में हुआ है। देश की मुख्य विपक्षी दल को भी कर्नाटक और तेलंगाना में ऐसा ही फायदा होता दिख रहा है। 

2019 के मुकाबले 2024 में मतदान कैसा?
2019 के लोकसभा चुनाव में करीब 91 करोड़ मतदाता थे। इनमें से 61.46 करोड़ मतदाताओं ने वोट डाला था। इस तरह से 2019 के लोकसभा चुनावों में 67.01% वोट पड़े थे जिसमें से पुरुषों ने 67.02%, महिलाओं ने 67.18% और अन्य ने 14.64% वोटिंग की थी। 

इस बार मतदाताओं का यह आंकड़ा बढ़कर 96.88 करोड़ हो गया। लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में 66.14%, दूसरे चरण में 66.71% और तीसरे चरण में 65.68% वोटिंग दर्ज की गई। 2019 के मुकाबले तीन चरणों में इस बार कम वोटिंग हुई थी। हालांकि, चौथे दौर में 96 सीटों पर 69.16% मतदान हुआ जबकि 2019 में इन सीटों पर 69.12% वोटिंग हुई। पांचवें दौर में 62.20%, छठे चरण में 63.37% और सातवें चरण में 62.36% मतदान हुआ।

2019 में भाजपा और कांग्रेस को किस राज्य में कितने फीसदी वोट मिले थे? 
2019 में कुछ ऐसे राज्य थे जहां भाजपा का मत प्रतिशत 50 से भी अधिक था। ये राज्य थे हिमाचल प्रदेश, गुजरात, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, कर्नाटक, झारखंड, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश। वहीं कांग्रेस का भी दक्षिण और हिंदी पट्टी के कई राज्यों में 30 या 30 से ज्यादा मत प्रतिशत था। इनमें से कुछ राज्य छत्तीसगढ़, पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और कर्नाटक थे। 

राज्यसीटभाजपा का वोट %कांग्रेस का वोट %
कर्नाटक2851.732.1
हिमाचल प्रदेश469.727.5
छत्तीसगढ़1151.441.5
मध्य प्रदेश2958.534.8
उत्तराखंड561.731.7
गुजरात2663.132.6
राजस्थान2559.134.6
हरियाणा1058.228.5
दिल्ली756.922.6
महाराष्ट्र4827.816.4
झारखंड1451.615.8
पश्चिम बंगाल4240.65.7
पंजाब139.740.6
जम्मू-कश्मीर646.728.6
बिहार4024.17.9
उत्तर प्रदेश80506.4
तमिलनाडु383.712.9
आंध्र प्रदेश2511.3

2014 में भाजपा और कांग्रेस को किस राज्य में कितने फीसदी वोट मिले थे? 
2014 में कुछ ऐसे राज्य थे जहां भाजपा का मत प्रतिशत 50 से भी अधिक था। ये राज्य थे गुजरात, दिल्ली, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश। वहीं कांग्रेस ने भी दक्षिण और हिंदी पट्टी के कई राज्यों में 30 या 30 से ज्यादा मत प्रतिशत हासिल किए थे। इनमें से कुछ राज्य कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात और राजस्थान थे। 

राज्यसीटभाजपा का वोट %कांग्रेस का वोट %
कर्नाटक2843.441.2
हिमाचल प्रदेश453.9041.1
छत्तीसगढ़1149.739.1
मध्य प्रदेश2954.835.4
उत्तराखंड555.9034.4
गुजरात2660.1033.5
राजस्थान2555.6030.7
हरियाणा1034.8023
दिल्ली756.9022.6
महाराष्ट्र4827.618.3
झारखंड1440.713.5
पश्चिम बंगाल42179.7
पंजाब1333.28.8
जम्मू-कश्मीर646.707.9
बिहार4024.17.9
उत्तर प्रदेश8042.67.5
तमिलनाडु385.54.4
आंध्र प्रदेश257.202.9
  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी का राहुल गांधी पर जोरदार पलटवार, विपक्ष का हंगामा, राज्यसभा में भी उठे सवाल

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। इस दौरान विपक्ष का शोर-शराबा भी चल रहा था। इसके साथ ही प्रश्न…

    हाथरस में सत्संग बना श्मशान : ‘भोले बाबा’ के प्रवचन में जानिए कैसा हुआ हादसा, मौतों का जिम्मेदार कौन?

    हाथरस. उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में ‘भोले बाबा’ के सत्ससंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया. हादसे में 134 लोगों की मौत हो गई है. हाथरस में 107 और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    व्यापार

    ग्लोबल इंडिया एआई शिखर सम्मेलन 3 जुलाई से नई दिल्ली में

    ग्लोबल इंडिया एआई शिखर सम्मेलन 3 जुलाई से नई दिल्ली में

    शेयर बाजार ने भरी उड़ान, 80000 के पार सेंसेक्स

    शेयर बाजार ने भरी उड़ान, 80000 के पार सेंसेक्स

    देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने 3 जुलाई से अपने प्रीपेड टैरिफ प्लान की कीमतें बढ़ाने का एलान कर दिया

    देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने 3 जुलाई से अपने प्रीपेड टैरिफ प्लान की कीमतें बढ़ाने का एलान कर दिया

    शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत; सेंसेक्स 186 अंक टूटा, निफ्टी 23800 के पार

    शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत; सेंसेक्स 186 अंक टूटा, निफ्टी 23800 के पार

    सेंसेक्स नए शिखर के साथ 78000 के करीब पहुंचा, निफ्टी 23700 से केवल 14 अंक दूर

    सेंसेक्स नए शिखर के साथ 78000 के करीब पहुंचा, निफ्टी 23700 से केवल 14 अंक दूर

    दूसरे दिन फिर उछला शेयर बाजार, जानिए सेंसेक्स और निफ्टी की चाल

    दूसरे दिन फिर उछला शेयर बाजार, जानिए सेंसेक्स और निफ्टी की चाल
    Translate »
    error: Content is protected !!