ADM और CMHO पर धोखाधड़ी का मामला दर्जः EOW ने भ्रष्टाचार के मामले में की बड़ी कार्रवाई

भोपाल

भोपाल। मध्यप्रदेश में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। EOW ने ADM और CMHO पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया है।

कोरोना संक्रमण काल (कोविड) के दौरान बड़ा घोटाला किया गया था। CMHO डॉक्टर बीड़ी सोनवाने, रामखिलावन पटेल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ और ADM बीडी सिंह के रहते हुए घोटाला हुा है। ईओडब्ल्यू की जांच में कई बड़े खुलासे हुए है। साल 2019 से 2022 में खरीदे गए उपकरण में भ्रष्टाचार हुआ है। 61 गुना ज्यादा कीमतों में मशीनें खरीदी गई। मध्य प्रदेश पब्लिक हेल्थ कॉरपोरेशन के रेट को खरीदी में दरकिनार किया गया। 7 करोड़ के बजट में 778 उपकरण खरीदे गए। 11 हजार की कीमत का उपकरण 17 हजार में खरीदा गया। 68 रुपए की आरएफ किट 4156 रुपए में खरीदी गई। उपकरण सप्लाई की 3 फर्म के 5 संचालक के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *